लेखक का परिचय

इस “धर्म सिंधु” साइट का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को अपने हिन्दू सनातन धर्म के अनोखे ज्ञान की गहराई से कुछ अंश उपलब्ध कराना है, क्योंकि हमारी सनातन संस्कृति पूरे ब्रह्मांड के व्यावहारिक ज्ञान का आधार हैं। यह संस्कृति जीवन के अलग-अलग आयामों के बारे में जानकारी देती हैं। यहाँ असंख्य ऋषि मुनियों ने तप करके जो ज्ञान अर्जित किया उसकी हर एक बून्द हमारे समाज के लिए एक बहुमूल्य उपहार है। हालाँकि मैं इतनी महान संस्कृति की व्याख्या करने के योग्य नहीं हूँ, फिर भी मेरी इष्ट देवी “माँ ललिता महात्रिपुरसुन्दरी” की कृपा से मैं इसमें जो कुछ भी लिख पाऊँगा, उसे मैं अपने ऊपर उनका आशीर्वाद ही मानूंगा।

मेरे परिचय में कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है। मेरा नाम शशि कान्त सिंघल है और मैं पिछले 25 वर्षों से कॉर्पोरेट जगत में एक उच्च वित्त प्रबंधक की यात्रा कर रहा हूँ लेकिन हृदय में आध्यत्मिकता और ज्योतिष रची बसी है। इसीलिए पिछले 6 वर्षो से इस पर कार्य कर रहा हूँ। ज्योतिष के क्षेत्र में मैंने वर्ष 2024 में IGNOU, नई दिल्ली से M.A. (JYOTISH) पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में वाराणसी स्थित भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान से “ज्योतिष विद्या विशारद” तथा 2020 में AIFAS, दिल्ली से “ज्योतिष रत्न” की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2021 में मैं अपने ज्योतिष गुरु श्री दीपांशु गिरि जी के संपर्क में आया और मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी। उनके  मार्गदर्शन में निरंतर उन्नत ज्योतिष पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर रहा हूँ। हालांकि उनके अलावा भी, मुझे अपनी ज्योतिष सिखने की यात्रा में अनेक गुरुओं का मार्गदर्शन मिला जिनमे श्री अभिजीत कृष्णन जी, श्री संजय रथ जी मुख्य है। अभी वर्तमान में, मैं एक आध्यात्मिक और ज्योतिष गुरु श्री दत्तात्रेय तापकीर जी के निर्देशन में ज्योतिष में PHD कर रहा हूँ।

बस इतना कह सकता हूँ कि जो भी ज्ञान मेरे पास है, वह मेरे सभी गुरुओं का आशीर्वाद है। मेरे गुरुओं ने मुझे ज्योतिष के साथ-साथ कई गुप्त रहस्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस साइट के ज़रिए गुप्त ज्ञान की इस गंगा को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है।

लेखक का परिचय

इस “धर्म सिंधु” साइट का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को अपने हिन्दू सनातन धर्म के अनोखे ज्ञान की गहराई से कुछ अंश उपलब्ध कराना है, क्योंकि हमारी सनातन संस्कृति पूरे ब्रह्मांड के व्यावहारिक ज्ञान का आधार हैं। यह संस्कृति जीवन के अलग-अलग आयामों के बारे में जानकारी देती हैं। यहाँ असंख्य ऋषि मुनियों ने तप करके जो ज्ञान अर्जित किया उसकी हर एक बून्द हमारे समाज के लिए एक बहुमूल्य उपहार है। हालाँकि मैं इतनी महान संस्कृति की व्याख्या करने के योग्य नहीं हूँ, फिर भी मेरी इष्ट देवी “माँ ललिता महात्रिपुरसुन्दरी” की कृपा से मैं इसमें जो कुछ भी लिख पाऊँगा, उसे मैं अपने ऊपर उनका आशीर्वाद ही मानूंगा।

मेरे परिचय में कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है। मेरा नाम शशि कान्त सिंघल है और मैं पिछले 25 वर्षों से कॉर्पोरेट जगत में एक उच्च वित्त प्रबंधक की यात्रा कर रहा हूँ लेकिन हृदय में आध्यत्मिकता और ज्योतिष रची बसी है। इसीलिए पिछले 6 वर्षो से इस पर कार्य कर रहा हूँ। ज्योतिष के क्षेत्र में मैंने वर्ष 2024 में IGNOU, नई दिल्ली से M.A. (JYOTISH) पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में वाराणसी स्थित भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान से “ज्योतिष विद्या विशारद” तथा 2020 में AIFAS, दिल्ली से “ज्योतिष रत्न” की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2021 में मैं अपने ज्योतिष गुरु श्री दीपांशु गिरि जी के संपर्क में आया और मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी। उनके  मार्गदर्शन में निरंतर उन्नत ज्योतिष पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर रहा हूँ। हालांकि उनके अलावा भी, मुझे अपनी ज्योतिष सिखने की यात्रा में अनेक गुरुओं का मार्गदर्शन मिला जिनमे श्री अभिजीत कृष्णन जी, श्री संजय रथ जी मुख्य है। अभी वर्तमान में, मैं एक आध्यात्मिक और ज्योतिष गुरु श्री दत्तात्रेय तापकीर जी के निर्देशन में ज्योतिष में PHD कर रहा हूँ।

बस इतना कह सकता हूँ कि जो भी ज्ञान मेरे पास है, वह मेरे सभी गुरुओं का आशीर्वाद है। मेरे गुरुओं ने मुझे ज्योतिष के साथ-साथ कई गुप्त रहस्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस साइट के ज़रिए गुप्त ज्ञान की इस गंगा को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है।

“रात में पढ़ाई(Late Night Studies): जीनियस बनने का रास्ता या जीवन ऊर्जा का पतन?: एक गहरा ज्योतिषीय एवं वैज्ञानिक विश्लेषण

“रात में पढ़ाई(Late Night Studies): जीनियस बनने का रास्ता या जीवन ऊर्जा का पतन?: एक गहरा ज्योतिषीय एवं वैज्ञानिक विश्लेषण

“रात में पढ़ाई(Late Night Studies): जीनियस बनने का रास्ता या जीवन ऊर्जा का पतन?: एक गहरा ज्योतिषीय एवं वैज्ञानिक विश्लेषण

आजकल एक आम दृश्य है—रात के 2 बजे हैं, घर के बाकी सदस्य सो रहे हैं, लेकिन बच्चे के कमरे की लाइट जल रही है। वह लैपटॉप या किताबों में डूबा हुआ है। जब उससे पूछा जाता है, तो जवाब मिलता है, “दिन में शोर होता है, रात में एकाग्रता (Focus) अच्छी बनती है।” लेकिन क्या यह एकाग्रता वास्तव में उसे ‘जीनियस’ बना रही है, या वह अनजाने में अपनी ऊर्जा के स्रोत को सुखा रहा है?

आइए इसे ज्योतिषीय (Astrological) और शरीर विज्ञान (Biological Science) के चश्मे से विस्तार से समझते हैं।

रात का आकर्षण: ज्योतिषीय और वैज्ञानिक कारण

ज्योतिषीय दृष्टिकोण: राहु देव और शनि देव का प्रभाव

प्राचीन सिद्धांतों के अनुसार, दिन का विभाजन ग्रहों की ऊर्जा के आधार पर होता है। रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय मुख्य रूप से राहु देव और शनि देव के प्रभाव में होता है। ज्योतिष के अनुसार, रात का यह समय राहु देव (भ्रम, अन्वेषण, अंधेरा) और शनि देव (एकांत, अनुशासन, गहराई) का होता है।

  • राहु देव का प्रभाव: राहु देव ‘माया’ और ‘भ्रम’ का कारक है। यह व्यक्ति को लीक से हटकर (Unconventional) काम करने की प्रेरणा देता है। रात के अंधेरे में राहु देव की ऊर्जा सक्रिय होती है, जो मस्तिष्क को एक ‘झूठी एकाग्रता’ देती है। बच्चा सोचता है कि वह बहुत गहरा पढ़ रहा है, लेकिन अक्सर वह ‘हाइपर-फोकस’ के चक्कर में समय के बोध को खो देता है। राहु देव वह ऊर्जा है जो हमें ‘विद्रोही’ बनाती है और परंपरा से हटकर काम करने को उकसाती है। जब बच्चा रात में जागता है, तो वह राहु देव की ‘खोजपरक’ ऊर्जा से जुड़ जाता है। उसे लगता है कि वह दुनिया से अलग कुछ बड़ा कर रहा है।
  • शनि देव का सन्नाटा: शनि देव एकांत पसंद है। रात का सन्नाटा शनि देव की ऊर्जा को सक्रिय करता है, जिससे कठिन विषयों पर ध्यान लगाना आसान महसूस होता है।
  • सूर्य देव की निर्बलता: यदि कुंडली में आत्मबल के कारक सूर्य देव कमजोर हो, तो व्यक्ति दिन की स्पष्ट रोशनी और सामाजिक अनुशासन से घबराने लगता है। उसे लगता है कि वह केवल रात के सन्नाटे में ही सुरक्षित और एकाग्र है।
  • चंद्र देव और मन का भटकाव: मन के कारक चंद्र देव जब शनि देव के प्रभाव में होता है, तो व्यक्ति को दिन के कोलाहल में एकाग्रता नहीं मिलती। उसे लगता है कि जब पूरी दुनिया सो जाएगी, तभी उसका मस्तिष्क सक्रिय होगा।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण:

विज्ञान कहता है कि हर व्यक्ति का एक क्रोनोटाइप होता है। कुछ लोग ‘नाइट ओउल्स’ (Night Owls) होते हैं। रात में बाहरी शोर (Noise Pollution) कम होने से मस्तिष्क का ‘प्री-फ्रंटल कॉर्टेक्स’ (जो निर्णय लेने और एकाग्रता के लिए जिम्मेदार है) कम विचलित होता है। इसके अलावा, रात में कोई टोकने वाला नहीं होता, जिससे एक ‘फॉल्स सेंस ऑफ फ्रीडम’ (स्वतंत्रता का आभास) मिलता है।

दूसरे, विज्ञान इसे सर्कैडियन रिदम कहता है—यह हमारे शरीर की आंतरिक घड़ी है। रात में जब रोशनी कम होती है, तो मस्तिष्क मेलाटोनिन नामक हार्मोन बनाता है, जो शरीर की मरम्मत (Cellular Repair) और गहरी नींद के लिए जिम्मेदार है। जब हम कृत्रिम रोशनी (LED/Laptop) में पढ़ते हैं, तो यह हार्मोन बाधित होता है, जिससे शरीर ‘फाइट या फ्लाइट’ मोड में चला जाता है, जो अस्थायी ऊर्जा तो देता है लेकिन अंगों को थका देता है।

इसके दूरगामी प्रभाव: सफलता या संघर्ष?

भले ही रात में पढ़ना तात्कालिक रूप से पढ़ाई में मदद करता दिखे, लेकिन इसके प्रभाव बहुत गहरे होते हैं:

  1. भाग्य का क्षय: सूर्य देव ‘भाग्य उदय’ के कारक है। जो व्यक्ति सूर्योदय के समय गहरी नींद में होता है, वह धीरे-धीरे अपने जीवन की जीवनी शक्ति (Vitality) खोने लगता है। सफलता मिल सकती है, लेकिन वह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कीमत पर आती है। सूर्य देव आरोग्य, आत्मविश्वास और पिता के कारक है। जो व्यक्ति सूर्योदय के समय सोता है, उसकी कुंडली का सूर्य धीरे-धीरे तेज खोने लगता है। इसका परिणाम भविष्य में मान-सम्मान की कमी, आंखों की रोशनी कमजोर होना और सरकारी कार्यों में बाधा के रूप में दिखता है।
  2. चंद्र देव का दूषित होना (Mental Anxiety): रात में जागने से चंद्र देव (मन) पर राहु देव का साया पड़ता है, जिसे ‘ग्रहण दोष’ जैसी स्थिति कहा जाता है। इससे बच्चा पढ़ाई तो कर लेता है, लेकिन वह चिड़चिड़ा, भावुक रूप से अस्थिर और भविष्य को लेकर आशंकित रहने लगता है।
  3. वायु और पित्त का असंतुलन: आयुर्वेद और ज्योतिष के अनुसार, रात में जागने से शरीर में खुश्की (Dryness) बढ़ती है। इससे चिड़चिड़ापन, निर्णय लेने में देरी और भविष्य में पाचन संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं।
  4. संबंधों में दूरी: रात की ऊर्जा व्यक्ति को ‘अंतर्मुखी’ और ‘अकेला’ बनाती है, जिससे परिवार और समाज से उसका कटाव होने लगता है।

अब बहुत लोग बात करेंगे कि यदि कुंडली में राहु देव अच्छी अवस्था में है, तो रात में पढ़ना आपके लिए कैसा रहेगा, इसे इन बिंदुओं से समझें:-

राहु देव की ऊर्जा का सही उपयोग

मेरे गुरु जी अक्सर कहते हैं कि राहु देव ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ सोचने की शक्ति देते है। यदि राहु देव  योगकारक है, तो रात के समय आपकी एकाग्रता (Focus) और रिटेंशन पावर (याद रखने की क्षमता) बहुत अधिक हो सकती है। ऐसे में रात का सन्नाटा आपको गहन शोध (Deep Research) या जटिल विषयों को समझने में मदद करता है।

क्या यह सहीहै? (The Balance)

भले ही राहु देव शुभ हो, लेकिन ज्योतिष का एक शाश्वत नियम है— प्रकृति के विरुद्ध जाने की कीमत चुकानी पड़ती है।”

  • अल्पकालिक लाभ (Short-term Gain): योगकारक राहु देव आपको रात में पढ़कर परीक्षा में अव्वल बना सकते है या आपको कोई बड़ी खोज करा सकते है।
  • दीर्घकालिक हानि (Long-term Loss): मेरे गुरु जी के अनुसार, सूर्य देव हमारे शरीर की आत्मा और आरोग्य (Health) है। यदि आप राहु देव (रात) के चक्कर में सूर्य देव (सुबह) को पूरी तरह त्याग देते हैं, तो राहु देव आपको सफलता तो देंगे, लेकिन वह सफलता मानसिक तनाव (Anxiety), पाचन की समस्या या अकेलेपन के साथ आएगी।

 

अब आप लोग ये भी कहेंगे कि जब शनि देव एकांत की ऊर्जा में किसी विषय की पढ़ाई में गहराई देते है तो ये बुरे कैसे है? शनि देव का एक मुख्य गुण है—विलंब (Delay)। जो व्यक्ति शनि देव की ऊर्जा में बहुत अधिक डूबा रहता है (खासकर रात के समय), उसके जीवन के अन्य महत्वपूर्ण कार्य (जैसे करियर की शुरुआत, विवाह या सही समय पर सफलता) भी ‘शनि देव’ के प्रभाव में आकर धीमे हो जाते हैं।

इसीलिए शनि देव का रात में ध्यान लगवाना बुरा नहीं है, बशर्ते वह अति न हो।

  • यदि बच्चा रात में पढ़ता है, तो उसे शनि देव की ‘गहराई’ मिल रही है। लेकिन उस गहराई को सफलता (Success) में बदलने के लिए ‘सूर्य देव’ (दिन की ऊर्जा) का आशीर्वाद जरूरी है।
  • बिना सूर्य देव के, शनि देव का ध्यान केवल ‘अंधेरे में खो जाना’ बन सकता है।

 

समाधान (The Solution)

यदि आप रात में पढ़ना ही चाहते हैं, तो मेरे गुरु जी के दृष्टिकोण से ये सावधानियां बरतें:-

  • सूर्य देव को न छोड़ें: रात को भले ही 2 बजे तक पढ़ें, लेकिन सुबह सूर्योदय के समय 10-15 मिनट के लिए जागें, सूर्य देव को देखें या जल दें, और फिर चाहें तो दोबारा सो जाएं। इससे आपके ‘सूर्य देव’ (आरोग्य) बने रहेंगे और ‘राहु देव ‘ (बुद्धि) अपना काम करेगी।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण: सुबह की पहली किरणें आंखों के माध्यम से पीनियल ग्लैंड को सक्रिय करती हैं, जिससे सेरोटोनिन (Serotonin) बनता है—इसे ‘हैप्पी हार्मोन’ कहते हैं। जो बच्चे सूर्यदेव  की रोशनी से वंचित रहते हैं, उनका शरीर केवल डोपामाइन (Dopamine) पर निर्भर हो जाता है (जो सोशल मीडिया या जंक फूड से मिलता है), जिससे उनमें एकाग्रता की जगह ‘व्यसन’ (Addiction) बढ़ने लगता है।

व्यावहारिक उपाय- यदि बच्चा ये नहीं करता तो उसके लिए ये काम कर सकते है। बच्चा चाहे रात को 3 बजे सोए, लेकिन वह सुबह जब भी उठे (10 या 11 बजे भी), उसे सबसे पहले 5-10 मिनट सीधी धूप में खड़ा होना चाहिए। यह उसके शरीर की ‘बायोलॉजिकल क्लॉक’ को रीसेट करेगा और कमजोर होते सूर्य देव को बल देगा।

  • राहु देव को अनुशासितकरें: राहु देव जब बिगड़ते है, तो वह समय बर्बाद करवाते है (जैसे रील देखना या बिना मतलब की सर्फिंग)। अगर आप रात में पढ़ रहे हैं, तो केवल पढ़ाई करें। गैजेट्स का अनावश्यक प्रयोग शुभ राहु देव को भी खराब कर सकता है।
  • सरस्वती और राहु देव : गुरु जी कहते हैं कि राहु देव को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका ‘मां सरस्वती’ की पूजा है। रात का समय तामसिक (Dark Energy) होता है। इसे पढ़ाई के अनुकूल बनाने के लिए बच्चे के स्टडी टेबल पर मां सरस्वती की एक छोटी तस्वीर रखें। रात में पढ़ाई शुरू करने से पहले सरस्वती मंत्र ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ का 11 बार जाप करने से स्थान की ऊर्जा सात्विक हो जाती है। इससे राहु देव की ऊर्जा केवल ‘ज्ञान’ की ओर मुड़ेगी, ‘भ्रम’ की ओर नहीं।
  • चंदन का तिलक: पढ़ाई शुरू करने से पहले बच्चे के आज्ञा चक्र (माथे के बीच) पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं। चंदन राहु देव की उग्रता को शांत कर एकाग्रता बढ़ाता है।
  • खान-पान और अग्नि तत्व: बच्चे को रात के समय भारी भोजन (जैसे परांठे, फास्ट फूड या कैफीन) न दें। उसे हल्का और सुपाच्य भोजन दें। रात को पढ़ाई के दौरान उसे गुनगुना पानी या केसर वाला दूध पीने को दें। यह उसके चंद्र देव (मन) को शांत रखेगा और राहु देव के दुष्प्रभावों को कम करेगा। रात में जागने से शरीर में ‘वायु’ और ‘एसिडिटी’ बढ़ती है। अतः रात के समय चाय-कॉफी के बजाय गुनगुना पानी या नींबू पानी लें।
  • तांबे का जल शोधन: रात भर तांबे के जग में रखा पानी सुबह खाली पेट पिलाएं। तांबा सूर्य देव का तत्व है, जो शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालकर ‘अग्नि तत्व’ को बढ़ाता है।
  • अध्ययन कक्ष का ऊर्जा प्रबंधन‘ (Vastu & Logic): पढ़ाई की मेज हमेशा कमरे के उत्तर या पूर्व कोने में रखें। पढ़ते समय चेहरा उत्तर या पूर्व की ओर होना चाहिए। यह चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic Lines) के साथ तालमेल बिठाता है, जिससे कम समय में अधिक याद होता है। दूसरा, बिस्तर ‘शयन’ के लिए है, ‘कर्म’ के लिए नहीं। बिस्तर पर पढ़ना केतु देव को खराब करता है, जिससे भ्रम और आलस्य बढ़ता है। हमेशा कुर्सी पर सीधा बैठकर (Reclined नहीं) पढ़ें ताकि रीढ़ की हड्डी सीधी रहे और ऊर्जा का प्रवाह मस्तिष्क की ओर हो। रात को सोते समय सिर दक्षिण (South) दिशा की ओर रखें ताकि पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के साथ शरीर का तालमेल बना रहे।
  • लाइट स्पेक्ट्रम कंट्रोल: रात 10 बजे के बाद कमरे में तेज सफेद रोशनी के बजाय ‘वार्म येलो’ या ‘एम्बर’ लाइट का प्रयोग करें। यह राहु देव की उग्रता को कम करता है और वैज्ञानिक रूप से मेलाटोनिन के स्तर को कम प्रभावित करता है।
  • इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डिटॉक्स: सोते समय मोबाइल को सिर से कम से कम 5-6 फीट दूर रखें। ज्योतिषीय रूप से यह राहु देव के हस्तक्षेप को कम करता है और वैज्ञानिक रूप से मस्तिष्क की ‘डेल्टा वेव्स’ (Delta Waves) को बाधित होने से बचाता है।
  • नमक का प्रयोग: उसके अध्ययन कक्ष में समुद्री नमक के पानी का पोछा लगवाएं ताकि राहु देव की नकारात्मकता वहां स्थिर न हो पाए।

 

निष्कर्ष: मध्यम मार्ग ही सर्वोत्तम है

परिवर्तन रातों-रात नहीं आता। यदि आपका बच्चा ‘नाइट ओउल’ है, तो उसे अचानक बदलने का दबाव उसके मानसिक स्वास्थ्य (चंद्र देव) को खराब कर सकता है। ब्रह्मांड का नियम है—”यथा पिण्डे तथा ब्रह्माण्डे” (जैसा ब्रह्मांड में है, वैसा ही शरीर में है)। हम प्रकृति से लड़कर जीत नहीं सकते। यदि आप रात में पढ़ते हैं, तो ऊपर दिए गए उपायों से अपनी ऊर्जा को ‘प्रोटेक्ट’ करें। धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या को सूर्योदय की ओर मोड़ें, क्योंकि असली ‘तेज’ और ‘सफलता’ सूर्य देव के प्रकाश में ही निहित है।

बच्चे के लिए संदेश: “तुम रात में पढ़ो, लेकिन प्रकृति से अपना नाता मत तोड़ो। दिन की थोड़ी सी धूप और रात का अनुशासन तुम्हें वह सफलता दिलाएगा जो केवल रात भर जागने से कभी नहीं मिल सकती। अपनी बुद्धि (बुध देव) को सूर्य देव के प्रकाश से सींचो, ताकि तुम्हारा ज्ञान दुनिया को रोशन कर सके।”

  • याद रखें: राहु देव आपको एक रात का ‘विजेता’ बना सकते है, लेकिन सूर्य देव आपको जीवन भर का ‘सम्राट’ बनाते है।

One comment on ““रात में पढ़ाई(Late Night Studies): जीनियस बनने का रास्ता या जीवन ऊर्जा का पतन?: एक गहरा ज्योतिषीय एवं वैज्ञानिक विश्लेषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपकी किस्मत बदल सकते हैं हनुमान जी? जानिए 27 नक्षत्रों और ग्रहों से बजरंगबली का गुप्त संबंध!

आज चैत्र पूर्णिमा है—वह दिव्य तिथि जब शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार, पवनपुत्र हनुमान जी का प्राकट्य हुआ। भक्ति मार्ग

“ब्रह्मांड के नौ सूत्र: आपकी कुंडली के ग्रहों में छिपे हैं भगवान विष्णु के नौ अवतार”

वैदिक वांग्मय के अनुसार, यह संपूर्ण ब्रह्मांड भगवान विष्णु का ‘विराट रूप’ है। आकाश में चमकते ग्रह केवल भौतिक पिंड

Dharmsindhu brings ancient Vedic astrology and dharmic knowledge for modern life.

Rooted in Dharma, Guided by Stars

© 2026 Dharmsindhu. All rights reserved | Designed with ❤️ by Graphica Institute