लेखक का परिचय
लेखक का परिचय

दीपावली : क्या वाकई ये चमत्कारों की रात है या और कुछ

दीपावली : क्या वाकई ये चमत्कारों की रात है या और कुछ

दीपावली : क्या वाकई ये चमत्कारों की रात है या और कुछ

पिछले कुछ समय से बहुत से लोगों का आग्रह था कि मैं दीपावली के अवसर पर कुछ विशेष उपायों और साधनाओं के विषय में लिखूँ। शुरुआत में मेरा ऐसा कोई विचार नहीं था, क्योंकि आजकल सोशल मीडिया पर दीपावली के नाम पर तरह-तरह के उपायों और प्रयोगों की भरमार है और इस रात में होने वाले चमत्कारों को बढ़ा चढ़ा कर बताया जा रहा है। आम व्यक्ति भी बिना उनके वास्तविक अर्थ और उद्देश्य को समझे, उन पर विश्वास करके उन्हें अपनाने लगता है। अगर वाकई ऐसा होता कि एक रात की साधना से लोग मालामाल हो जाते तो किसी को कुछ कार्य करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।

ऐसे में मुझे लगा कि इस बार दीपावली के वास्तविक आध्यात्मिक महत्व और इससे जुड़े कुछ गहरे रहस्यों पर बात करना अधिक आवश्यक है।

किसी भी विशेष पर्व या तिथि को समझने के लिए हमें सबसे पहले यह जानना चाहिए कि उसके पीछे का उद्देश्य क्या है? क्या इन विशेष दिनों में प्रकृति और ब्रह्मांड की ऊर्जा में कोई विशेष परिवर्तन होता है? और क्या किसी विशेष दिन किया जाने वाला प्रत्येक उपाय सभी लोगों को समान फल प्रदान करता है?

दीपावली मनाने के पीछे ज्योतिषीय कारण

हालाँकि दीपावली से जुड़ी दो प्रमुख पौराणिक मान्यताएँ हैं। पहली, भगवान श्रीराम का चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटना और दूसरी, समुद्र मंथन से देवी भगवती लक्ष्मी का प्राकट्य होना। लेकिन इसको ज्योतिषीय रूप से भी समझना आवश्यक है –

  • दीपावली की स्थिति: दीपावली का पर्व उस समय पड़ता है जब सूर्य अपनी नीच राशि तुला (Libra) में होता है और चंद्रमा भी उसी तुला राशि में सूर्य के साथ आ जाता है। ज्योतिष में सूर्य को ‘आत्मा’ और ‘तेज’ माना गया है। जब सूर्य तुला राशि में होता है, तो उसे ज्योतिषीय दृष्टि से ‘नीच’ (सबसे कम प्रभावी) माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि भौतिक जगत में सूर्य का बाह्य प्रकाश और बल न्यूनतम होता है, और अंधकार (तमस) अपनी पराकाष्ठा पर होता है। अमावस्या के दिन चंद्रमा सूर्य के साथ होने के कारण पूरी तरह अदृश्य (क्षीण) होता है। ज्योतिष में चंद्रमा को ‘मन’ कहा गया है। जब मन का बल शून्य या अंतर्मुखी होता है, तब बाहरी दुनिया के प्रति भटकाव बंद हो जाता है।

ज्योतिष का मूल सिद्धांत है—“यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे” (जो इस ब्रह्मांड में है, वही इस शरीर में है)।

जब आकाशमंडल में सूर्य (तेज) और चंद्रमा (मन) दोनों ही अपनी ऊर्जा के न्यूनतम या अंतर्मुखी स्तर पर होते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि प्रकृति का बाह्य प्रकाश इस समय सबसे कमजोर है। अब लोग सोचेंगे कि यदि ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्रमा पूरी तरह क्षीण और शून्य है, तो यह समय तो कमजोरी या निष्क्रियता का होना चाहिए। फिर इसी रात्रि को तंत्र, मंत्र और साधना का सबसे शक्तिशाली और सर्वोच्च मुहूर्त क्यों माना गया है?

वास्तव में, लौकिक (भौतिक) दृष्टि से जो चीज कमजोर या शून्य होती है, आध्यात्मिक और तात्विक दृष्टि से वही परम ऊर्जा का द्वार बन जाती है। दीपावली की अमावस्या की रात जब ये दोनों ग्रह अपनी ऊर्जा को समेट लेते हैं, तो प्रकृति में एक ‘शून्यता का वैक्यूम’ (Cosmic Void) बनता है। इस शून्य अवस्था में मनुष्य का मन और प्राण स्वाभाविक रूप से बाहर से कटकर भीतर की ओर (Centripetal Force) मुड़ जाता है। यही वह क्षण है जब बिना किसी प्रयास के ध्यान और साधना अपने आप गहरे उतरने लगती है। तंत्र शास्त्र में कहा गया है कि जहाँ पूर्णता होती है, वहाँ नया कुछ नहीं हो सकता; सृजन हमेशा ‘शून्यता’ (Void) से होता है।

आइए, दीपावली के पाँच दिवसीय उत्सव को एक अलग आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समझते हैं।

दीपावली के पाँच दिन : जीवन को पूर्णता की ओर ले जाने वाली एक आध्यात्मिक यात्रा

लेकिन इन पाँच दिनों को यदि हम केवल धार्मिक परंपराओं तक सीमित न रखकर उनके भीतर छिपे आध्यात्मिक संदेश को समझें, तो यह उत्सव हमें जीवन जीने की एक अद्भुत दिशा देता है।

  1. धनतेरस : स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे।

शरीर ही धर्म और साधना का पहला साधन है। चाहे हमें भौतिक उन्नति करनी हो या आध्यात्मिक, दोनों के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है।

इसलिए दीपावली के उत्सव की शुरुआत धन-दौलत से नहीं, बल्कि आरोग्य के प्रतीक भगवान धन्वंतरि की उपासना से होती है। यह हमें याद दिलाता है कि जीवन का सबसे बड़ा धन हमारा स्वस्थ शरीर है।

  1. नरक और रूप चतुर्दशी: शरीर के साथ मन की शुद्धि भी जरूरी है

पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारी नरकासुर का वध करके उसकी कैद में बंद 16,100 राजकुमारियों को मुक्त कराया था।

इसका आध्यात्मिक संदेश है कि केवल शरीर का स्वस्थ होना पर्याप्त नहीं, बल्कि मन और अंतःकरण का शुद्ध होना भी आवश्यक है। क्रोध, लोभ, ईर्ष्या, द्वेष और अहंकार ही हमारे भीतर का वास्तविक नरक हैं। नरक चतुर्दशी पर अभ्यंग स्नान और उबटन लगाने की परंपरा बाहरी शुद्धता का प्रतीक है, जबकि यमराज के निमित्त दीपदान हमें जीवन की नश्वरता का स्मरण कराता है।

इस पर्व की वास्तविक सीख यही है कि जिस प्रकार हम अपने शरीर को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार अपने विचारों और मन को भी विकारों से मुक्त रखना चाहिए।

  1. दीपावली: अज्ञान पर ज्ञान और अहंकार पर विवेक की विजय

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटे थे। इस घटना का आध्यात्मिक पक्ष बहुत गहरा है।

भगवान श्रीराम विवेक और धर्म के प्रतीक हैं, जबकि रावण अज्ञान और अहंकार का प्रतीक है। जब मनुष्य अपने भीतर के अज्ञान और अहंकार पर विजय प्राप्त करता है, तभी उसके जीवन रूपी अयोध्या में शांति का राज्य स्थापित होता है। अमावस्या की अंधेरी रात में दीप जलाना भी इसी बात का प्रतीक है कि हमें अपने भीतर ज्ञान और चेतना का प्रकाश जगाना चाहिए। इसलिए दीपावली केवल घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि अपने अंतर्मन को प्रकाशित करने का अवसर भी है।

  1. गोवर्धन पूजा: समृद्धि के साथ अहंकार का त्याग

पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उँगली पर उठाकर देवराज इंद्र के अहंकार को दूर किया था और ब्रजवासियों की रक्षा की थी।

इसका आध्यात्मिक संदेश है कि जब मनुष्य के जीवन में धन, ज्ञान और समृद्धि आती है, तब उसके भीतर अहंकार आने की संभावना भी बढ़ जाती है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन, गौवंश और प्रकृति के महत्व को स्थापित करके यह संदेश दिया कि मनुष्य का जीवन केवल उसकी व्यक्तिगत शक्ति पर निर्भर नहीं है। वह धरती, जल, वायु, अन्न और प्रकृति के असंख्य उपहारों पर आश्रित है।

इसलिए समृद्धि प्राप्त करने के बाद हमें अहंकारी नहीं, बल्कि अधिक विनम्र और कृतज्ञ होना चाहिए।

  1. भाई दूज: प्रेम और संबंधों की पूर्णता

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्यपुत्र यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने पहुँचे थे। यमुना ने उनका प्रेमपूर्वक स्वागत किया और यमराज ने उन्हें स्नेह एवं सुरक्षा का आशीर्वाद दिया।

इस पर्व का आध्यात्मिक संदेश है कि जीवन की सारी साधना और उपलब्धियों का उद्देश्य केवल स्वयं का कल्याण नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी प्रेम, प्रसन्नता और सद्भाव का विस्तार करना है।

इस प्रकार दीपावली के पाँचों दिन हमें जीवन का एक सुंदर क्रम सिखाते हैं—स्वस्थ शरीर, शुद्ध मन, जागृत चेतना, विनम्रता और प्रेमपूर्ण संबंध। यही इस पर्व की वास्तविक आध्यात्मिक सुंदरता है।

क्या दीपावली की रात सोशल मीडिया पर बताए जाने वाले विशेष उपाय और साधनाएँ करनी चाहिए?

अब बात करते हैं एक ऐसे विषय की, जिस पर आजकल सबसे अधिक चर्चा होती है। दीपावली आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मंत्र, तंत्र, विशेष प्रयोग और रात्रिकालीन साधनाएँ दिखाई देने लगती हैं। हर कोई किसी न किसी उपाय को सबसे प्रभावशाली बताकर प्रस्तुत करता है।

लेकिन मेरा व्यक्तिगत मत इससे थोड़ा अलग है। मेरे विचार से हमें अपने त्योहारों की पारंपरिक पूजा-पद्धतियों और धार्मिक रीति-रिवाजों का श्रद्धापूर्वक पालन अवश्य करना चाहिए। दीपावली के शुभ मुहूर्त में माँ लक्ष्मी के साथ-साथ गणेश जी का पूजन भी अवश्य करना चाहिए। लेकिन जहाँ तक किसी नई और विशेष साधना को इस दिन करने की बात है, वहाँ जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

दीपावली की रात वही साधना करना अधिक उचित है, जिसका अभ्यास आप पहले से नियमित रूप से कर रहे हैं।

इसके पीछे एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक सिद्धांत है। किसी भी मंत्र की शक्ति केवल एक माला उच्चारण करने से प्राप्त नहीं होती। मंत्र का वास्तविक प्रभाव उसके निरंतर जप, मनन, अभ्यास और साधक की श्रद्धा से विकसित होता है। इसे एक सरल उदाहरण से समझिए। मान लीजिए, आप प्रतिदिन भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र— ॐ नमः शिवाय का नियमित जाप करते हैं। अब यदि दीपावली की रात अचानक सोशल मीडिया पर देखकर माँ लक्ष्मी या किसी अन्य देवी या देवता का कोई बिल्कुल नया मंत्र जपना शुरू कर दें, तो आपकी नियमित साधना की निरंतरता टूट जाएगी।

ऐसा नहीं है कि किसी दूसरे देवी-देवता का मंत्र जपना अनुचित है, बल्कि बात यह है कि बिना तैयारी और नियमित अभ्यास के केवल किसी विशेष तिथि के आकर्षण में आकर नई साधना करना उचित नहीं है। मान्यता है कि दीपावली की रात्रि चार महारात्रियों में से एक है और विशेष आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसका अर्थ यह नहीं है कि केवल एक रात में कोई मंत्र अपने आप सिद्ध हो जाएगा, बल्कि यह अपने नियमित साधना मंत्र को अधिक श्रद्धा, एकाग्रता और संकल्प के साथ जपने का विशेष अवसर है।

याद रखिए, साधना में सफलता बार-बार मंत्र बदलने से नहीं, बल्कि एक मंत्र के प्रति श्रद्धा, निष्ठा और निरंतरता बनाए रखने से प्राप्त होती है।

विशेष आध्यात्मिक प्रयोग : श्री सूक्त और पुरुष सूक्त की आहुति

यदि आप दीपावली के निर्धारित शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन के साथ कोई विशेष वैदिक प्रयोग या प्रार्थना करना चाहते हैं, तो श्री सूक्त और पुरुष सूक्त की ऋचाओं के माध्यम से आहुति दे सकते हैं। श्री सूक्त देवी लक्ष्मी की उपासना का अत्यंत पवित्र वैदिक स्तोत्र है, जबकि पुरुष सूक्त परम चेतना के विराट स्वरूप का वर्णन करता है।

आहुति कैसे दें?

यदि आपके पास हवन कुंड और अग्नि की उचित व्यवस्था है, तो विधिपूर्वक हवन में श्री सूक्त और पुरुष सूक्त की ऋचाओं के माध्यम से आहुति दे सकते हैं। यदि अग्नि की व्यवस्था संभव न हो, तो पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ मानसिक रूप से भी आहुति अर्पित कर सकते हैं। इस प्रयोग में बाहरी दिखावे से अधिक महत्व आपके मन के पवित्र भाव, श्रद्धा और समर्पण का है। जब मनुष्य किसी भी आध्यात्मिक अनुष्ठान को सच्ची भावना और पूर्ण विश्वास के साथ करता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव उसके विचारों, मन और चेतना पर भी दिखाई देने लगता है।

अंत में एक छोटी-सी बात…

दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल अपने घर के बाहर दीप जलाना नहीं, बल्कि अपने भीतर के अंधकार को पहचानकर उसे दूर करने का संकल्प लेना भी है।

इस दीपावली एक दीप अपने घर में जलाइए, एक अपने मन में और एक अपने व्यवहार में।

घर का दीप बाहरी अंधकार मिटाएगा, मन का दीप अज्ञान दूर करेगा और व्यवहार का दीप किसी दूसरे के जीवन में भी आशा और प्रसन्नता का प्रकाश फैलाएगा।

क्योंकि सच्ची दीपावली वही है, जब केवल हमारा घर ही नहीं, बल्कि हमारा अंतर्मन भी प्रकाश से भर जाए।

इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

माँ लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में धन के साथ धर्म, समृद्धि के साथ सद्बुद्धि और सफलता के साथ शांति एवं संतोष का भी वास हो।

हाँ एक बात और………..अगली किसी पोस्ट में माँ लक्ष्मी और माँ महालक्ष्मी में क्या अंतर है वो बताने का प्रयास करूंगा….   

शुभ दीपावली!

7 comments on “दीपावली : क्या वाकई ये चमत्कारों की रात है या और कुछ”

  1. Decided to subscribe to the RSS feed if there is one, and a stop at softreap confirmed that decision, content that I want delivered to me proactively rather than just remembered when I have time is content that has earned a higher level of commitment from me as a reader looking for reliable sources.

  2. Медицинская оценка нужна при выраженной интоксикации и нарастающих симптомах отмены алкоголя. Врач должен исключить состояния, при которых стандартное лечение на дому недостаточно и необходима неотложная помощь. Особенно осторожно следует относиться к пациентам старше 50–60 лет, людям с многолетним стажем алкоголизма и хронических сердечно-сосудистых заболеваний.
    Получить больше информации – [url=https://vyvod-iz-zapoya-donetsk6.ru/]вывод из запоя недорого Донецк[/url]

  3. При тяжелой симптоматике лечение должно проводиться в стационаре. Психиатр и нарколог могут оценить психические расстройства, риск делирия и необходимость медикаментозной терапии. Если у пациента диагностированы шизофрения, биполярное расстройство, деменция, ПТСР, ОКР, выраженная депрессия или невроз, выбор лекарственных средств требует особой осторожности.
    Дополнительная информация – https://vyvod-iz-zapoya-donetsk9.ru/

  4. Продолжительный запой представляет серьезную опасность для физического и психического состояния человека. Токсичные продукты распада этилового спирта негативно влияют на нервную систему, функции печени, почек, сердца и других внутренних органов. При хроническом алкоголизме резкое прекращение употребления спиртного может привести к тяжелой ломке, судорогам, нарушениям сознания и другим опасным осложнениям. Поэтому вывод из запоя в стационаре должен проходить под наблюдением квалифицированного врача. Нарколог оценивает выраженность симптомов, определяет необходимые процедуры и подбирает индивидуальную схему лечения с учетом возраста, длительности употребления алкоголя и сопутствующих заболеваний.
    Получить больше информации – [url=https://4vyvod-iz-zapoya-v-stacionare-mitishi177.ru/]мытищи вывод из запоя[/url]

  5. Старт — короткий скрининг с дежурным врачом: выясняем риски и бытовые условия, чтобы заранее выбрать формат, который будет и безопасным, и выполнимым в реальности. Согласуем окно визита или приёма с учётом трафика и подъезда; подсказываем, как подготовить помещение — тишина, вода, розетка, возможность прилечь. На месте фиксируем витальные показатели (АД, пульс, сатурация, температура), при показаниях делаем ЭКГ, запускаем детокс и озвучиваем ожидаемую «нормальную динамику» первых 6–12 часов. Все договорённости дублируем в памятке: режим, питьевой план, «красные флажки» и точное время контрольной связи. Если домашний формат перестаёт быть достаточным, переводим в стационар без пауз — темп лечения не теряется.
    Подробнее – [url=https://narkologicheskaya-klinika-lyubercy0.ru/]narkologicheskaya-klinika[/url]

  6. Принимаем заявки круглосуточно, уточняем состояние и подбираем безопасный формат помощи.
    Узнать больше – [url=https://vyvod-iz-zapoya-donetsk8.ru/]вывод из запоя на дому недорого Донецк[/url]

  7. Excellent execution from start to finish, the post never loses its rhythm and the points stay sharp, and a quick stop at truetrove kept the same level going, consistency like this across a site is the marker of a serious operation rather than a casual side project running on autopilot somewhere else.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया पर वायरल ‘Switchwords’ का पूरा सच: क्या वाकई ये काम करते हैं या सिर्फ भ्रम हैं?

यदि आप इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स या यूट्यूब शॉट्स स्क्रॉल कर रहे हैं, तो आपने ‘Switchwords’ (स्विचवर्ड्स) का नाम जरूर

Dharmsindhu brings ancient Vedic astrology and dharmic knowledge for modern life.

Rooted in Dharma, Guided by Stars

© 2026 Dharmsindhu. All rights reserved | Designed with ❤️ by Graphica Institute