लेखक का परिचय
लेखक का परिचय

दस महाविद्याओं में कौन सी हैं आपके लिए उपयुक्त? जानिए आपकी कुंडली का वो विशेष ग्रह

दस महाविद्याओं में कौन सी हैं आपके लिए उपयुक्त? जानिए आपकी कुंडली का वो विशेष ग्रह

दस महाविद्याओं में कौन सी हैं आपके लिए उपयुक्त? जानिए आपकी कुंडली का वो विशेष ग्रह

आज मैंने सोचा कि क्यू न आपको थोड़ा सा दस महाविद्याओ के बारे में बताया जाय कि कैसे ये दस महाविद्या ज्योतिष से संबन्धित है और इनकी उपासना आपको आपकी कुंडली के हिसाब से क्या फल देती है। ज्योतिष शास्त्र और सनातन साधना पद्धति में ग्रहों और महाविद्याओं का गहरा संबंध माना गया है। ब्रह्मांड की समस्त ऊर्जाएं और समस्त ग्रह माँ आदिशक्ति के किसी न किसी दिव्य महाविद्या स्वरूप से संचालित होती हैं।

इस लेख में हम यह समझेंगे कि ज्योतिष के अनुसार हम कैसे जान सकते है कि हमे कौन सी महाविद्या की उपासना करनी चाहिए। ज्योतिष में एक विधा है-जैमिनी ज्योतिष और जैमिनी ज्योतिष में सबसे मुख्य concept है – चर कारक और इन चर कारकों में सबसे ज्यादा बात होती है-आत्मकारक और अमात्यकारक ग्रह की। अब पहले ये समझते है कि ये आत्मकारक और अमात्यकारक ग्रह क्या होते हैं?

आत्मकारक और अमात्यकारक क्या हैं?

  • आत्मकारक (Atmakaraka): कुंडली में जिस ग्रह के सबसे अधिक अंश (Degrees) होते हैं, वह ग्रह आत्मकारक कहलाता है। आत्मकारक का अर्थ है – “आत्मा का कारक”। यह आपकी कुंडली का सबसे मुख्य ग्रह है, जो आपकी आत्मा की भूख, आपके जीवन के सबसे बड़े उद्देश्य और आपके पिछले जन्म की कहानी को बताता है।
  • अमात्यकारक (Amatyakaraka): जिस ग्रह के अंश आत्मकारक के बाद दूसरे नंबर पर सबसे अधिक होते हैं, वह अमात्यकारक कहलाता है। अमात्यकारक का संबंध आपके करियर, कर्म, समाज और जीवन में आगे बढ़ने के मार्ग से है।

यहाँ एक चीज और बता दूँ कि यहाँ डिग्री या अंशो से मतलब क्या है। वास्तव में हर ग्रह 0-30 डिग्री (अंश) के बीच मे ही आपकी कुंडली में विद्यमान होता है चाहे वो किसी भी घर या हाउस में हो। तो हमे बस ये देखना है कि कौन सा ग्रह आपकी पूरी कुंडली में 0-30 डिग्री में सबसे ज्यादा डिग्री पर है। वो आत्मकारक कहलाएगा और उससे कम डिग्री वाला अमात्यकारक। इनके ऊपर detail में फिर किसी पोस्ट में बात करूंगा। ये आपको दोनों ग्रह किसी भी ज्योतिष app या सॉफ्टवेयर में जैमिनी ज्योतिष के अंतर्गत दिखा देगा।    

महाविद्या और ग्रहों का संबंध

दस महाविद्याएं आदि शक्ति के ही अलग-अलग और अत्यंत तीव्र और मूल रूप हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कौन सी महाविद्या किस ग्रह से संबंधित है, इसके बारे में नीचे विवरण दे रहा हूँ:-

सूर्य देव : माँ मातंगी , चंद्रमा देव : माँ भुवनेश्वरी, मंगल देव : माँ बगलामुखी, बुध देव : माँ षोडशी (महा त्रिपुरसुंदरी), बृहस्पति देव: माँ तारा, शुक्र देव : माँ कमलात्मिका, शनि देव : माँ दक्षिणा काली, राहु देव : माँ छिन्नमस्ता, केतु देव : माँ धूमावती और लग्न: माँ त्रिपुरभैरवी (यानि पूरी कुंडली की controller)

किस महाविद्या की साधना करे-

अब हमे जब ऊपर बताए गए साधन के द्वारा ये पता चल जाय की कौन सा ग्रह आत्मकारक है और कौन सा अमात्यकारक। तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये आदेश है कि हमे अपने आत्मकारक ग्रह के अनुसार महाविद्या का चयन करके साधना करनी चाहिए लेकिन गुरु आदेशानुसार आज हर व्यक्ति सीधे अपने आत्मकारक ग्रह से जुड़ी महाविद्या की ऊर्जा को सहन नहीं कर पाएगा तो उसे पहले अमात्यकारक ग्रह के अनुसार महाविद्या का चयन करना चाहिए और उसके अनुसार ही आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि महाविद्या की साधना कोई साधारण पूजा नहीं है, बल्कि यह बहुत उच्च कोटि की आध्यात्मिक साधना है। इसे हर कोई रातों-रात शुरू नहीं कर सकता। इन दोनों की साधना के प्रभाव को इस प्रकार समझा जा सकता है:

  1. अमात्यकारक से जुड़ी महाविद्या की साधना: यदि आप अपने अमात्यकारक से जुड़े ग्रह की महाविद्या का चुनाव करते हैं, तो इसका मार्ग अपेक्षाकृत सौम्य (कोमल) होता है। इसमें आपको मानसिक शांति (शांत रस) का अनुभव हो सकता है और आप धीरे-धीरे अपने जीवन में स्थिरता और मोक्ष की ओर बढ़ सकते हैं।
  2. आत्मकारक से जुड़ी महाविद्या की साधना: यदि आपमें पर्याप्त साहस है और आपको अटूट विश्वास है कि आप ऊर्जा की तीव्रता का सामना कर सकते हैं, तभी अपने आत्मकारक से जुड़े ग्रह की महाविद्या का मार्ग चुना जाता है। आत्मकारक की साधना में आपको लगभग तुरंत ही अपनी सबसे बड़ी कमजोरियों और अंदरूनी डरों का आमना-सामना करना पड़ सकता है। यहां बदलाव (Transformation) की प्रक्रिया बहुत तेजी से सामने आती है।

एक उदाहरण के माध्यम से समझें

मान लीजिए कि किसी की जन्मकुंडली में शनि देव सबसे अधिक अंशों पर है, इसलिए शनिदेव उनके आत्मकारक है। और बृहस्पति देव (गुरु) दूसरे सबसे अधिक अंशों पर है, इसलिए वो उनके अमात्यकारक है।

  • यदि वह व्यक्ति अपने अमात्यकारक (बृहस्पति देव) से जुड़ी महाविद्या ‘माता तारा’ की साधना का मार्ग चुनता है, तो उसका सफर शांत, ज्ञानवर्धक और सौम्य तरीके से आगे बढ़ेगा।
  • इसके विपरीत, यदि वह अपने आत्मकारक (शनिदेव) से जुड़ी महाविद्या ‘दक्षिणा काली’ की साधना का सीधा मार्ग चुनता है, तो उसे अपने जीवन के सबसे गहरे सत्यों, कर्मों के फलों और अपनी कमजोरियों का बहुत तेजी से सामना करना होगा।

सामान्य पूजा की तुलना में महाविद्या उपासना ही क्यों?

साधारणतया लोग अपने इष्टदेव, सामान्य देवी-देवताओं या ग्रहों की शांति के लिए साधारण पूजा-पाठ, मंत्र जप और व्रत करते हैं। इनसे जीवन में सुख-शांति और तात्कालिक राहत मिलती है, परंतु जब बात जीवन के मूल कर्मों को काटने, आंतरिक रूपांतरण और सर्वोच्च चेतना (मोक्ष) की आती है, तब महाविद्याओं की भूमिका सर्वोपरि हो जाती है:

  • सृष्टि की मूल संचालक शक्तियां: दस महाविद्याएं कोई साधारण देवता नहीं हैं, बल्कि ये समस्त ग्रहों को चलाने वाली आद्य शक्ति के मूल रूप हैं। सभी ग्रह स्वयं इन्हीं महाशक्तियों के अधीन हैं (जैसे शनि देव का संचालन माँ काली करती हैं और बृहस्पति देव का माँ तारा करती हैं)। सीधे स्रोत से जुड़ने पर ग्रह स्वतः अनुकूल हो जाते हैं।
  • कर्मों के बंधनों को जड़ से काटना: साधारण पूजा दैनिक जीवन की बाधाओं को दूर करती है, लेकिन संचित कर्मों और गहरे ज्योतिषीय दोषों को तीव्रता से काटने की क्षमता केवल इन उच्च कोटि की महाविद्या ऊर्जाओं में होती है।
  • अंदरूनी कमियों का तुरंत सामना: महाविद्या साधना (विशेषकर आत्मकारक से जुड़ी साधना) व्यक्ति को उसकी सबसे बड़ी कमजोरियों और डरों का आमना-सामना कराती है, जिससे आध्यात्मिक विकास बहुत तेजी से होता है।

साधना की सही शुरुआत कैसे करें?

चूंकि महाविद्याओं की साधना बहुत ही उच्च कोटि की और ऊर्जावान होती है, इसलिए इसमें दीक्षा और एक योग्य गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है। बिना गुरु के और सीधे तौर पर इन शक्तियों की साधना हर कोई शुरू नहीं कर सकता।

तो फिर आम इंसान क्या करे?

  • सरल स्तुति से शुरुआत करें: सबसे पहले आप अपने अमात्यकारक ग्रह के अनुसार संबंधित माता के साधारण नामों, स्तोत्र या उनकी सरल स्तुति से अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
  • माता खुद दिखाएंगी रास्ता: जब आप पूरी श्रद्धा, साफ मन और सच्चे भाव से अपने ग्रह से संबंधित माता की सामान्य आराधना या स्तुति करते हैं, तो आपके मनोभावों को देखकर माँ स्वयं आपके लिए आगे का मार्ग प्रशस्त करती हैं और आपको योग्य गुरु तक पहुंचाती हैं।

अतः हड़बड़ी न करें। पहले अपने ग्रहों को समझें फिर अपनी सीमा और साहस को परखें, और पूरी विनम्रता व पवित्रता के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करें। यकीन मानिए ये महाविद्या आदिशक्ति के सर्वोच्च रूप है और इनकी आराधना मनुष्य को उसके कर्म बंधनो के काटने की शक्ति रखती है।  

 

 

One comment on “दस महाविद्याओं में कौन सी हैं आपके लिए उपयुक्त? जानिए आपकी कुंडली का वो विशेष ग्रह”

  1. आपका लेख पढ़कर मुझे ऐसा लगा मानो मुझे वह मिल गया है जिसकी मुझे तलाश थी; इसे पढ़ने मात्र से ही एक आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति आपके लेख में दिए गए मार्गदर्शन का पालन करते हुए अपने जीवन को सही दिशा दे, तो उसका जीवन वास्तव में सार्थक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया पर वायरल ‘Switchwords’ का पूरा सच: क्या वाकई ये काम करते हैं या सिर्फ भ्रम हैं?

यदि आप इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स या यूट्यूब शॉट्स स्क्रॉल कर रहे हैं, तो आपने ‘Switchwords’ (स्विचवर्ड्स) का नाम जरूर

Dharmsindhu brings ancient Vedic astrology and dharmic knowledge for modern life.

Rooted in Dharma, Guided by Stars

© 2026 Dharmsindhu. All rights reserved | Designed with ❤️ by Graphica Institute