लेखक का परिचय

इस “धर्म सिंधु” साइट का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को अपने हिन्दू सनातन धर्म के अनोखे ज्ञान की गहराई से कुछ अंश उपलब्ध कराना है, क्योंकि हमारी सनातन संस्कृति पूरे ब्रह्मांड के व्यावहारिक ज्ञान का आधार हैं। यह संस्कृति जीवन के अलग-अलग आयामों के बारे में जानकारी देती हैं। यहाँ असंख्य ऋषि मुनियों ने तप करके जो ज्ञान अर्जित किया उसकी हर एक बून्द हमारे समाज के लिए एक बहुमूल्य उपहार है। हालाँकि मैं इतनी महान संस्कृति की व्याख्या करने के योग्य नहीं हूँ, फिर भी मेरी इष्ट देवी “माँ ललिता महात्रिपुरसुन्दरी” की कृपा से मैं इसमें जो कुछ भी लिख पाऊँगा, उसे मैं अपने ऊपर उनका आशीर्वाद ही मानूंगा।

मेरे परिचय में कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है। मेरा नाम शशि कान्त सिंघल है और मैं पिछले 25 वर्षों से कॉर्पोरेट जगत में एक उच्च वित्त प्रबंधक की यात्रा कर रहा हूँ लेकिन हृदय में आध्यत्मिकता और ज्योतिष रची बसी है। इसीलिए पिछले 6 वर्षो से इस पर कार्य कर रहा हूँ। ज्योतिष के क्षेत्र में मैंने वर्ष 2024 में IGNOU, नई दिल्ली से M.A. (JYOTISH) पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में वाराणसी स्थित भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान से “ज्योतिष विद्या विशारद” तथा 2020 में AIFAS, दिल्ली से “ज्योतिष रत्न” की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2021 में मैं अपने ज्योतिष गुरु श्री दीपांशु गिरि जी के संपर्क में आया और मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी। उनके  मार्गदर्शन में निरंतर उन्नत ज्योतिष पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर रहा हूँ। हालांकि उनके अलावा भी, मुझे अपनी ज्योतिष सिखने की यात्रा में अनेक गुरुओं का मार्गदर्शन मिला जिनमे श्री अभिजीत कृष्णन जी, श्री संजय रथ जी मुख्य है। अभी वर्तमान में, मैं एक आध्यात्मिक और ज्योतिष गुरु श्री दत्तात्रेय तापकीर जी के निर्देशन में ज्योतिष में PHD कर रहा हूँ।

बस इतना कह सकता हूँ कि जो भी ज्ञान मेरे पास है, वह मेरे सभी गुरुओं का आशीर्वाद है। मेरे गुरुओं ने मुझे ज्योतिष के साथ-साथ कई गुप्त रहस्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस साइट के ज़रिए गुप्त ज्ञान की इस गंगा को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है।

लेखक का परिचय

इस “धर्म सिंधु” साइट का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को अपने हिन्दू सनातन धर्म के अनोखे ज्ञान की गहराई से कुछ अंश उपलब्ध कराना है, क्योंकि हमारी सनातन संस्कृति पूरे ब्रह्मांड के व्यावहारिक ज्ञान का आधार हैं। यह संस्कृति जीवन के अलग-अलग आयामों के बारे में जानकारी देती हैं। यहाँ असंख्य ऋषि मुनियों ने तप करके जो ज्ञान अर्जित किया उसकी हर एक बून्द हमारे समाज के लिए एक बहुमूल्य उपहार है। हालाँकि मैं इतनी महान संस्कृति की व्याख्या करने के योग्य नहीं हूँ, फिर भी मेरी इष्ट देवी “माँ ललिता महात्रिपुरसुन्दरी” की कृपा से मैं इसमें जो कुछ भी लिख पाऊँगा, उसे मैं अपने ऊपर उनका आशीर्वाद ही मानूंगा।

मेरे परिचय में कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है। मेरा नाम शशि कान्त सिंघल है और मैं पिछले 25 वर्षों से कॉर्पोरेट जगत में एक उच्च वित्त प्रबंधक की यात्रा कर रहा हूँ लेकिन हृदय में आध्यत्मिकता और ज्योतिष रची बसी है। इसीलिए पिछले 6 वर्षो से इस पर कार्य कर रहा हूँ। ज्योतिष के क्षेत्र में मैंने वर्ष 2024 में IGNOU, नई दिल्ली से M.A. (JYOTISH) पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में वाराणसी स्थित भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान से “ज्योतिष विद्या विशारद” तथा 2020 में AIFAS, दिल्ली से “ज्योतिष रत्न” की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2021 में मैं अपने ज्योतिष गुरु श्री दीपांशु गिरि जी के संपर्क में आया और मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी। उनके  मार्गदर्शन में निरंतर उन्नत ज्योतिष पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर रहा हूँ। हालांकि उनके अलावा भी, मुझे अपनी ज्योतिष सिखने की यात्रा में अनेक गुरुओं का मार्गदर्शन मिला जिनमे श्री अभिजीत कृष्णन जी, श्री संजय रथ जी मुख्य है। अभी वर्तमान में, मैं एक आध्यात्मिक और ज्योतिष गुरु श्री दत्तात्रेय तापकीर जी के निर्देशन में ज्योतिष में PHD कर रहा हूँ।

बस इतना कह सकता हूँ कि जो भी ज्ञान मेरे पास है, वह मेरे सभी गुरुओं का आशीर्वाद है। मेरे गुरुओं ने मुझे ज्योतिष के साथ-साथ कई गुप्त रहस्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस साइट के ज़रिए गुप्त ज्ञान की इस गंगा को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है।

“संक्रांति का रहस्य: क्या आपका जन्म भी 14 या 15 तारीख को हुआ है?”

“संक्रांति का रहस्य: क्या आपका जन्म भी 14 या 15 तारीख को हुआ है?”

“संक्रांति का रहस्य: क्या आपका जन्म भी 14 या 15 तारीख को हुआ है?”

आज मैं एक ऐसे टॉपिक पर चर्चा करने जा रहा हूँ, जोकि शायद मेरे ख्याल से कम ही लोगो को पता है। आपने मकर संक्रांति का नाम तो अवश्य सुना होगा परंतु क्या आपको पता है कि संक्रांति हर महीने होती है बस नाम अलग-अलग होते है। जैसे इस बार की संक्रांति मेष संक्रांति है जोकि 14 अप्रैल 2026 को है। आज फिर ये आर्टिक्ल थोड़ा लंबा हो जाएगा क्योंकि इसको ढंग से समझने के लिए ऐसा जरूरी है। मैं आशा करूंगा कि आप इसको पूरा पढे। 

जिनका जन्म किसी भी माह की 14 या 15 तारीख को होता है तो हम कह सकते है कि उसका जन्म संक्रांति पर हुआ है क्योंकि संक्रांति हर माह लगभग 14 या 15 को ही पड़ती है। हालाकी वैसे तो ये आर्टिक्ल सब लोगो के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है परंतु जिन व्यक्तियों का जन्म संक्रांति यानि 14 या 15 तारीख का है, उसके लिए तो ये आर्टिक्ल बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

मेरे गुरुजी कहते है कि तीन तिथिया बहुत महत्वपूर्ण है- अमावस्या, पूर्णिमा और संक्रांति । क्योंकि इन तीनों दिन हमारे प्रकाश ग्रह यानि सूर्य और चन्द्र विशेष अवस्था में होते है जोकि पूरे ज्योतिष का आधार है या यूं कहे कि पूरे ब्रह्मांड का आधार है। आज इसमे संक्रांति की विशेषता को समझते है।

खगोलीय रूप से, जब सूर्य एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उस क्षण को संक्रांति कहा जाता है। एक वर्ष में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं। इसे आप एक ‘Cosmic Border Crossing’ की तरह समझ सकते हैं, जहाँ ऊर्जा का स्वरूप बदलता है।

संक्रांति का गहरा अर्थ: क्यों होती है यह इतनी प्रभावशाली?

संक्रांति के समय सूर्य ‘बॉर्डर’ पर होता है या ज्योतिषीय भाषा में “0” डिग्री पर होता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, जब कोई भी शक्ति सीमा पार करती है, तो वह कुछ समय के लिए अस्थिर और संवेदनशील हो जाती है। यही कारण है कि संक्रांति के समय को शुभ कार्यों के लिए वर्जित, लेकिन आध्यात्मिक साधना, दान और आत्म-मंथन के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

ज्योतिष में ऋषि पाराशर जी ने भी कहा है कि संक्रांति में जन्म लेने वाले व्यक्ति के वार के स्वामी यानि वारेश से संबन्धित भाव नष्ट हो जाते है – आइए पहले इसको समझने का प्रयास करते है।

वैदिक ज्योतिष में हर दिन का एक स्वामी होता है जिसे ‘वार का स्वामी’ या वारेश कहते हैं (जैसे सोमवार का चंद्रमा, मंगलवार का मंगल)।

  • वारेश का कार्य: कुंडली में वारेश का काम जातक को ऊर्जा‘ (Vitality) और आयु‘ (Health/Longevity) प्रदान करना है। यह आपके शरीर की बैटरी की तरह है।

संक्रांति पर वारेशकैसे नष्ट होता है?

जब सूर्य राशि बदलता है, तो वह समय इतना तीक्ष्ण और अस्थिर होता है कि उस दिन का स्वामी (वारेश) अपनी शक्ति खो देता है।

  • इसे ऐसे समझें कि जब राजा (सूर्य) खुद संकट में या बॉर्डर पर असुरक्षित है, तो उस दिन का मंत्री (वारेश) जातक की रक्षा करने में असमर्थ हो जाता है। इसे ही वारेश का नष्ट होना कहा जाता है।

 

इसका कुंडली और जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

जब वारेश नष्ट होता है, तो कुंडली में निम्नलिखित क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव पड़ता है:

  1. ऊर्जा और स्वास्थ्य में कमी: वारेश स्वास्थ्य का आधार है। संक्रांति पर जन्मे जातकों को अक्सर महसूस होता है कि उनमें ऊर्जा की कमी है या वे बहुत जल्दी थक जाते हैं। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव का सामना अधिक करना पड़ता है।
  2. संबंधित भावों (Houses) का नुकसान: वारेश कुंडली में जिन भावों का स्वामी होता है, उन भावों के फल मिलने में बहुत संघर्ष होता है।
  • उदाहरण: यदि आपका जन्म मंगलवार की संक्रांति का है और मंगल आपकी कुंडली में धन भाव (2nd) और भाग्य भाव (9th) का स्वामी है, तो आपको धन संचय और भाग्य का साथ मिलने में भारी रुकावटें आएंगी। ऐसा लगेगा कि वे भाव ‘सो’ गए हैं।
  1. अस्तित्वका संघर्ष: वारेश के कमजोर होने से व्यक्ति को समाज में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। उसे लगता है कि उसके पास सब कुछ होते हुए भी वह “अदृश्य” है या उसे वह पहचान नहीं मिल रही जो मिलनी चाहिए।

 

इसके अलावा ऋषि पाराशर जी कहते है कि संक्रांति भगवान शिव के क्रोध का प्रतीक है परंतु ऐसा क्यों है, इसको भी समझने का प्रयास करते है –

 सृष्टि का संतुलन और लय‘ (The Energy of Dissolution)

भगवान शिव ‘लय’ (Destruction/Transformation) के अधिपति हैं। जब सूर्य एक राशि को छोड़कर दूसरी में जाता है, तो पुरानी राशि की ऊर्जा का अंत होता है। ऋषि पाराशर के अनुसार, किसी भी चीज का अंत बिना ‘रुद्र ऊर्जा’ के संभव नहीं है।

  • कारण: संक्रांति के समय प्रकृति में एक तीव्र हलचल होती है। यह पुराने कर्मों के विनाश और नई शुरुआत का संधि-काल है। शिव का क्रोध यहाँ नकारात्मक नहीं, बल्कि शुद्धिकरण‘ (Purification) का प्रतीक है, जो पुराने को जलाकर नए के लिए जगह बनाता है।

 

संक्रांति पुरुष का भयानकस्वरूप

ग्रंथों में संक्रांति का वर्णन एक ‘पुरुष’ के रूप में किया गया है जिसके दांत तीक्ष्ण हैं, जो शस्त्र धारण करता है और जिसका स्वभाव क्रूर है।

  • कारण: ऋषि पाराशर जी कहते हैं कि संक्रांति के समय सूर्य अपनी रक्षात्मक शक्ति खो देता है और ‘असुरक्षित’ होता है। इस असुरक्षा को संतुलित करने के लिए भगवान शिव का रुद्र रूप वहां पहरा देता है। इसीलिए संक्रांति के समय को ‘क्रूर’ माना गया है और इस दौरान शुभ कार्य (जैसे विवाह या मुंडन) वर्जित किए गए हैं, क्योंकि उस समय वातावरण में शिव की संहारक शक्ति सक्रिय होती है।

 

अंधकार और असुर शक्तियों का दमन

पौराणिक कथाओं के अनुसार, राशियों के संधि-काल (Borders) पर असुर शक्तियां प्रबल होने का प्रयास करती हैं।

  • कारण: सूर्य जब एक घर से दूसरे घर में ‘विस्थापन’ (Transition) कर रहा होता है, तब ब्रह्मांड में एक अस्थिरता पैदा होती है। शिव का क्रोध उन नकारात्मक शक्तियों को रोकने के लिए प्रकट होता है जो इस अस्थिरता का लाभ उठाना चाहती हैं। इसीलिए संक्रांति पर महामृत्युंजय या शिव उपासना का विधान है, ताकि हम शिव की उस क्रोध अग्नि से सुरक्षित रहें और उसे सकारात्मक ऊर्जा में बदल सकें।

संक्रांति पुरुष: श्रेणी, अवस्था और वाहन का विज्ञान

संक्रांति का प्रभाव हर बार एक जैसा नहीं होता। इसकी तीव्रता और प्रकृति तीन मुख्य आधारों पर तय होती है:

  1. श्रेणी (नाम): यह इस आधार पर तय होती है कि सूर्य किस वार को राशि बदल रहा है। जैसे इस बार आने वाली मेष संक्रांति 14 अप्रैल को है और इस दिन मंगलवार है, जिससे इसकी श्रेणी महोदरी होगी। यह श्रेणी शक्ति और साहस का प्रतीक है, लेकिन साथ ही यह आवेश और विवादों के प्रति सचेत रहने की चेतावनी भी देती है।
  2. अवस्था (Position): सूर्य के प्रवेश के समय के आधार पर संक्रांति पुरुष की अवस्था तय होती है। इस बार पुण्य काल 14 अप्रैल को सुबह (7:30 से 11:47 AM) होने के कारण संक्रांति पुरुष खड़ी अवस्था‘ (Standing) में हैं। यह अत्यधिक सक्रियता, भागदौड़ और कड़ी मेहनत का प्रतीक है।
  3. वाहन (Vahan): सूर्य जिस नक्षत्र में प्रवेश करता है, वह वाहन तय करता है। इस बार की मेष संक्रांति में सूर्य अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका वाहन गधा है। यह संकेत देता है कि सफलता के लिए इस महीने साधारण से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है और आर्थिक क्षेत्र में सावधानी जरूरी है।

संक्रांति पर जन्म लेने वाले जातक की साधारण विशेषताएँ

यदि किसी व्यक्ति का जन्म संक्रांति के दिन (सूर्य के राशि परिवर्तन के 6-12 घंटे पहले या बाद) हुआ है, तो उनके जीवन में निम्नलिखित विशेषताएं देखी जा सकती हैं:

  • जीवन में निरंतर बदलाव (Constant Transitions): ऐसे व्यक्तियों का जीवन स्थिर नहीं रहता। उन्हें अक्सर बड़े बदलावों का सामना करना पड़ता है—चाहे वह करियर हो, स्थान हो या विचार।
  • पहचान का संकट (Identity Issues): संक्रांति पर जन्म लेने वाले जातकों को अक्सर यह समझने में समय लगता है कि वे वास्तव में क्या चाहते हैं। वे दो दुनियाओं या दो विचारधाराओं के बीच खड़े महसूस करते हैं।
  • उच्च आध्यात्मिक क्षमता: क्योंकि इनका जन्म एक विशेष ऊर्जा परिवर्तन के समय हुआ है, इनकी अंतर्दृष्टि (Intuition) बहुत तीव्र होती है। यदि ये साधना करें, तो बहुत जल्दी उन्नति करते हैं।
  • पिता के साथ संबंध: सूर्य पिता का कारक है। संक्रांति दोष के कारण पिता के स्वास्थ्य या उनके साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव या दूरी देखने को मिल सकती है।
  • स्वास्थ्य: ऐसे जातकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) संवेदनशील हो सकती है।

 

आइए इसकी गहराइयों को और अधिक decode करने की कोशिश करते है –

मेरे गुरु जी के अनुसार, संक्रांति के दिन सूर्य की ऊर्जा ‘Stable’ नहीं होती।

  • Exclusive Point: संक्रांति पर जन्म लेने वाले व्यक्ति के पास पिछले जन्म का “Carry Forward” कर्म बहुत कम होता है या वह बहुत जटिल होता है। इसलिए, ऐसे जातकों का भाग्य उनके खुद के द्वारा किए गए ‘Donations’ (दान) पर टिका होता है।
  • अगर संक्रांति का जातक दान नहीं करता, तो उसका सूर्य कभी ‘Activate’ नहीं होता और वह जीवन भर संघर्ष करता रहता है।

मेरे गुरु जी अक्सर कहते हैं कि संक्रांति के समय सूर्य एक तरह से नग्न अवस्था में होता है, जो अपनी सुरक्षा (Protection) खो देता है।

  • Mental State: संक्रांति पर जन्मे जातकों के मन में एक अनजाना डर (Insecurity) हमेशा रहता है। उन्हें लगता है कि कोई उन्हें देख रहा है या कोई उनका फायदा उठा लेगा।
  • The Secret: इनके जीवन का सबसे बड़ा राज यह है कि ये लोग दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में माहिर होते हैं (क्योंकि ये बॉर्डर पर खड़े होकर दोनों तरफ देख सकते हैं), लेकिन अपनी लाइफ में हमेशा उलझे रहते हैं।

सामान्य ज्योतिष इसे केवल संक्रांति दोष कहता है, लेकिन मेरे गुरु जी इसे पितरों की अधूरी इच्छा से भी जोड़ते है।

  • संक्रांति का जन्म दर्शाता है कि परिवार में किसी पूर्वज ने अपना स्थान या घर बहुत दुखद परिस्थितियों में बदला था।
  • इसलिए, ऐसे जातक को तब तक सफलता नहीं मिलती जब तक वह अपने जन्मस्थान से दूर न चला जाए। “Displacement” इनके भाग्य की चाबी है।

संक्रांति दोष और वारेश की शांति के ज्योतिषीय उपाय

  • शुद्धि और शांति: संक्रांति के जन्मदोष को दूर करने के लिए विधिवत ‘संक्रांति शांति’ पूजा करानी चाहिए। इसमें विशेष रूप से उस वार के स्वामी (वारेश) को फिर से जागृत करने के मंत्रों का जाप होता है।
  • महामृत्युंजय मंत्र: चूंकि वारेश भगवान शिव की आज्ञा से चलता है, इसलिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप वारेश को नई शक्ति प्रदान करता है।
  • वार के स्वामी की पूजा: जिस वार को आपका जन्म हुआ है, उस वार के देवता की आजीवन विशेष पूजा करें।
    • जैसे: यदि मंगलवार की संक्रांति है, तो हनुमान जी या कार्तिकेय जी की उपासना आपके लिए अनिवार्य है।
  • औषधीय स्नान: संक्रांति पर जन्मे जातक को अपने वार से संबंधित विशेष औषधियों को जल में डालकर स्नान करना चाहिए ताकि शरीर की ‘प्राण शक्ति’ (Prana) मजबूत हो।

 

संक्रांति के विशेष “लाइफ हैक्स” (Practical Tips)

  • डिस्प्लेसमेंट (Displacement): संक्रांति बदलाव का समय है। यदि आप जीवन में रुकावट महसूस कर रहे हैं, तो संक्रांति के दिन अपने घर या ऑफिस की सेटिंग में थोड़ा बदलाव करें। यह रुकी हुई ऊर्जा को गति देता है।
  • मुफ्त की चीजों से परहेज: संक्रांति के समय सूर्य अपनी ऊर्जा बदल रहा होता है, ऐसे में किसी से भी बिना मूल्य चुकाए सलाह या वस्तु लेना आपके ‘कार्मिक ऋण’ को बढ़ा सकता है।
  • अन्न दान का संकल्प: संक्रांति पर ‘अन्न दान’ विशेषकर उन लोगों को जो शारीरिक श्रम (जैसे मजदूर) करते हैं, बहुत फलदायी होता है। यह आपके जीवन के संघर्षों को कम करता है।
  • महा पुण्य काल का लाभ: 14 अप्रैल सुबह 7:30 से 11:47 AM के बीच स्नान, दान और जप अवश्य करें। इस समय किया गया दान आपके सूर्य (आत्मा) को उस पारलौकिक सीमा को पार करने की शक्ति प्रदान करता है। इस मेष संक्रांति पर प्याऊ लगवाना या राहगीरों को ठंडा जल पिलाना ‘अश्विनी कुमारों’ (संक्रांति के नक्षत्र स्वामी) को प्रसन्न करता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

 

निष्कर्ष: संक्रांति हमें सिखाती है कि परिवर्तन ही जीवन का एकमात्र सत्य है। यदि हम ब्रह्मांड की इस बदलती ऊर्जा के साथ तालमेल बिठा लें, तो हर संक्रमण हमारे लिए उन्नति का नया द्वार खोल सकता है।

विशेष नोट- मेरे गुरुजी ने हमेशा यह ज़ोर देकर कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को तीन तिथियों यानि अमावस्या, पूर्णिमा और संक्रांति को दान जरूर करना चाहिए। इसको करने से व्यक्ति की बहुत सारी problems का समाधान तो अपने आप ही हो जाता है।

One comment on ““संक्रांति का रहस्य: क्या आपका जन्म भी 14 या 15 तारीख को हुआ है?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपकी किस्मत बदल सकते हैं हनुमान जी? जानिए 27 नक्षत्रों और ग्रहों से बजरंगबली का गुप्त संबंध!

आज चैत्र पूर्णिमा है—वह दिव्य तिथि जब शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार, पवनपुत्र हनुमान जी का प्राकट्य हुआ। भक्ति मार्ग

“ब्रह्मांड के नौ सूत्र: आपकी कुंडली के ग्रहों में छिपे हैं भगवान विष्णु के नौ अवतार”

वैदिक वांग्मय के अनुसार, यह संपूर्ण ब्रह्मांड भगवान विष्णु का ‘विराट रूप’ है। आकाश में चमकते ग्रह केवल भौतिक पिंड

Dharmsindhu brings ancient Vedic astrology and dharmic knowledge for modern life.

Rooted in Dharma, Guided by Stars

© 2026 Dharmsindhu. All rights reserved | Designed with ❤️ by Graphica Institute