आपको मैंने पहली वाली पोस्ट में बताया था कि कैसे एक चमत्कारिक उपाय से unexpected money मिल सकता है और मैंने उसमे बताया था कि मैं अपनी अगली पोस्ट में एक बहुत चर्चित यानि नयी जॉब का मिलना या जॉब में प्रोग्रैस के लिए एक चमत्कारिक उपाय साझा करूंगा।
इस पोस्ट में मैं आपको बताऊँगा कि कैसे इस उपाय को करने से जिनको जॉब नहीं मिल रही है, उनको नयी जॉब मिल सकती है और जो अपनी जॉब में परेशान है या उनको उन्नति नहीं मिल रही है तो उनके लिए अच्छी जॉब का द्वार खोल सकता है या उसी जॉब में प्रमोशन दिलवा सकता है। या जिसको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति नहीं हो रही है तो उसके लिए भी ये नए द्वार खोल देगा।
आशा करता हूँ कि आप भी इससे लाभान्वित होंगे और ये अपेक्षा करूंगा कि इन उपायो के परिणामो को इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में साझा करे ताकि अन्य लोग भी लाभान्वित हो सके।
ज्योतिष शास्त्र में 10वां भाव (10th House) सबसे महत्वपूर्ण केंद्र स्थान माना जाता है, जिसे ‘कर्म स्थान’ भी कहते हैं। यह भाव आपके जीवन के उद्देश्यों और आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का मुख्य सूचक है । आपकी नौकरी या व्यवसाय में सफलता इसी भाव की ऊर्जा पर निर्भर करती है।
नयी जॉब या जॉब में progress मिलने का क्या है यह उपाय?
उपाय पहले वाली पोस्ट से मिलता-जुलता है लेकिन इसमे केवल आपको ये देखना है-
कुंडली में सबसे पहले यह देखे कि आपका 10th भाव या हाउस का स्वामी कौन से नक्षत्र में बैठा है, उसके बाद उस नक्षत्र के animal symbol को एक प्लेन पेपर पर draw करना है और उसे उस नक्षत्र की दिशा में किसी पवित्र या किसी भी साफ-सुथरी जगह रख देना है। फिर आप देखना कि यह उपाय आपको आपके जीवन में नयी जॉब के कैसे chance दिलाता है या जो जॉब में है कैसे प्रगति करवाता है।
इस सूत्र का उपयोग कैसे करें?
- अपना 10th हाउस देखे: 10th हाउस को समझने के लिए मैं एक नीचे कुंडली का diagram भी दे रहा हूँ जिसमे 10 th हाउस को highlight किया गया है।

सबसे पहले अपनी कुंडली में देखें कि आपके 10th हाउस में कौन सी राशि का नंबर है, उसके स्वामी की पहचान करे। इसके स्वामी की पहचान के लिए मैं आपको एक summary दे रहा हूँ-
राशियाँ और उनके स्वामी
- मेष: मंगल | 2. वृषभ: शुक्र | 3. मिथुन: बुध | 4. कर्क: चंद्रमा
- सिंह: सूर्य | 6. कन्या: बुध | 7. तुला: शुक्र | 8. वृश्चिक: मंगल
- धनु: गुरु | 10. मकर: शनि | 11. कुंभ: शनि | 12. मीन: गुरु
उदाहरण के लिए अगर आपके 10th हाउस में 7 नंबर लिखा हुआ है तो आपकी 10th हाउस की राशि तुला है और उसका स्वामी शुक्र है।
- अब इस 10th हाउस के राशि के स्वामी को देखे कि वो किस नक्षत्र में बैठा है।
- अब इस नक्षत्र के animal symbol को इस नक्षत्र के स्वामी के colour से एक प्लेन पेपर पर draw करना है और उसको उस नक्षत्र की दिशा में एक पवित्र या साफ-सुथरी जगह रखना है।
आपकी सुविधा के लिए मैं हर नक्षत्र का animal, उस नक्षत्र के स्वामी का colour और उस नक्षत्र की दिशा की table दे रहा हूँ।
नक्षत्र | पशु (Animal) | नक्षत्र स्वामी का रंग (Color) | दिशा |
1. अश्विनी | नर घोड़ा-Male Horse | चितकबरा/ग्रे | East |
2. भरणी | नर हाथी-Male Elephant | सफेद | East |
3. कृत्तिका | मादा भेड़—Female Sheep | नारंगी/लाल | East |
4. रोहिणी | नर सर्प-Male Serpent | सफेद/चमकीला | East |
5. मृगशिरा | मादा सर्प-Female Serpent | लाल | East |
6. आर्द्रा | मादा कुत्ता-Female Dog | गहरा नीला/काला | South East |
7. पुनर्वसु | मादा बिल्ली-Female Cat | पीला | North |
8. पुष्य | नर बकरा- Male Goat | गहरा नीला/काला | East |
9. आश्लेषा | नर बिल्ली-Male Cat | हरा | South |
10. मघा | नर चूहा- Male Rat | चितकबरा/ग्रे | West |
11. पूर्वा फाल्गुनी | मादा चूहा- Female Rat | सफेद | North |
12. उत्तरा फाल्गुनी | बैल/सांड-Bull | नारंगी | East |
13. हस्त | मादा भैंस-Female Buffalo | सफेद | South |
14. चित्रा | मादा बाघ-Female Tiger | लाल | West |
15. स्वाति | नर भैंसा-Male Buffalo | गहरा नीला/काला | North |
16. विशाखा | नर बाघ-Male Tiger | पीला | East |
17. अनुराधा | मादा हिरण-Female Deer | गहरा नीला/काला | South |
18. ज्येष्ठा | नर हिरण- Male Deer | हरा | West |
19. मूल | नर कुत्ता-Male Dog | चितकबरा/ग्रे | North |
20. पूर्वाषाढ़ा | नर बंदर-Male Monkey | सफेद | East |
21. उत्तराषाढ़ा | नर नेवला- Male Mongoose | नारंगी | South |
22. श्रवण | मादा बंदर-Female Monkey | सफेद | North |
23. धनिष्ठा | मादा शेर-Female Lion | लाल | East |
24. शतभिषा | मादा घोड़ी-Female Horse | गहरा नीला/काला | South |
25. पूर्व भाद्रपद | नर शेर-Male Lion | पीला | West |
26. उत्तर भाद्रपद | गाय -Cow | गहरा नीला/काला | North |
27. रेवती | मादा हाथी-Female Elephant | हरा | East |
महत्वपूर्ण निर्देश
- चित्रण का माध्यम: यदि आपके पास रंगीन पेन या पेंसिल नहीं है, तो आप हाइलाइटर का उपयोग भी कर सकते हैं। साधारणतया पेपर प्लेन white ही लेना है लेकिन जहां white colour से ही draw करना है तो वहाँ पेपर black या dark ले सकते है। दूसरे, इसको आपको अपने आप से ही draw करना है अगर किसी को बहुत ज्यादा आर्ट बनाने में दिक्कत हो तो इंटरनेट से symbol का diagram प्रिंट करके उसमे उससे संबन्धित colour से fill कर ले।
- समय सीमा: इस उपाय के परिणाम अक्सर 2 दिन से लेकर 4 सप्ताह के भीतर देखने को मिलते हैं।
- दिशा: अगर किसी को दिशा का ज्ञान ना हो पाय तो इसको अपने घर में किसी भी पवित्र और साफ-सुथरी जगह रक्खा जा सकता है।
नोट- इस तकनीक का पूरा श्रेय श्री KRS और डॉ पाई और उनकी टीम को जाता है। इस तकनीक का result बहुत शानदार है।
#NaukriKeUpay #CareerGrowth #JobProblems #AstrologyForSuccess #CareerAstrology #DharmSindhu #JobSearchTips









