लेखक का परिचय

इस “धर्म सिंधु” साइट का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को अपने हिन्दू सनातन धर्म के अनोखे ज्ञान की गहराई से कुछ अंश उपलब्ध कराना है, क्योंकि हमारी सनातन संस्कृति पूरे ब्रह्मांड के व्यावहारिक ज्ञान का आधार हैं। यह संस्कृति जीवन के अलग-अलग आयामों के बारे में जानकारी देती हैं। यहाँ असंख्य ऋषि मुनियों ने तप करके जो ज्ञान अर्जित किया उसकी हर एक बून्द हमारे समाज के लिए एक बहुमूल्य उपहार है। हालाँकि मैं इतनी महान संस्कृति की व्याख्या करने के योग्य नहीं हूँ, फिर भी मेरी इष्ट देवी “माँ ललिता महात्रिपुरसुन्दरी” की कृपा से मैं इसमें जो कुछ भी लिख पाऊँगा, उसे मैं अपने ऊपर उनका आशीर्वाद ही मानूंगा।

मेरे परिचय में कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है। मेरा नाम शशि कान्त सिंघल है और मैं पिछले 25 वर्षों से कॉर्पोरेट जगत में एक उच्च वित्त प्रबंधक की यात्रा कर रहा हूँ लेकिन हृदय में आध्यत्मिकता और ज्योतिष रची बसी है। इसीलिए पिछले 6 वर्षो से इस पर कार्य कर रहा हूँ। ज्योतिष के क्षेत्र में मैंने वर्ष 2024 में IGNOU, नई दिल्ली से M.A. (JYOTISH) पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में वाराणसी स्थित भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान से “ज्योतिष विद्या विशारद” तथा 2020 में AIFAS, दिल्ली से “ज्योतिष रत्न” की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2021 में मैं अपने ज्योतिष गुरु श्री दीपांशु गिरि जी के संपर्क में आया और मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी। उनके  मार्गदर्शन में निरंतर उन्नत ज्योतिष पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर रहा हूँ। हालांकि उनके अलावा भी, मुझे अपनी ज्योतिष सिखने की यात्रा में अनेक गुरुओं का मार्गदर्शन मिला जिनमे श्री अभिजीत कृष्णन जी, श्री संजय रथ जी मुख्य है। अभी वर्तमान में, मैं एक आध्यात्मिक और ज्योतिष गुरु श्री दत्तात्रेय तापकीर जी के निर्देशन में ज्योतिष में PHD कर रहा हूँ।

बस इतना कह सकता हूँ कि जो भी ज्ञान मेरे पास है, वह मेरे सभी गुरुओं का आशीर्वाद है। मेरे गुरुओं ने मुझे ज्योतिष के साथ-साथ कई गुप्त रहस्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस साइट के ज़रिए गुप्त ज्ञान की इस गंगा को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है।

ज्योतिष के अनुसार ‘Unexpected Money’ पाने का चमत्कारिक उपाय

ज्योतिष के अनुसार ‘Unexpected Money’ पाने का चमत्कारिक उपाय

ज्योतिष के अनुसार ‘Unexpected Money’ पाने का चमत्कारिक उपाय

आज मैं अपने ज्योतिष के कुछ नोट्स study कर रहा था तो मेरी नज़र मेरे गुरु द्वारा बताये गए एक ऐसे उपाय पर गई जो वाकई अद्भुत काम करता है। आजकल हर आदमी ज़्यादातर 3 कारणो से परेशान है । पैसा, जॉब और शादी। मैंने सोचा कि क्यों ना आप लोगो को भी ये चमत्कारिक उपाय साझा किए जाय ।

मैं आपको दो चीजों के लिए उपाय साझा करूंगा। एक तो उसके लिए जिसको ये जानने की उत्सुकता है कि मुझे पैसा कब मिलेगा या कैसे unexpected money मिल सकता है। इसमे उसका उधार दिया हुआ पैसा भी हो सकता है और किसी भी unexpected source से। कहने का मतलब है कि ये उपाय unexpected money के लिए है चाहे वो किसी भी तरह का हो। दूसरा उपाय, उसके लिए है जो अपनी जॉब को लेकर परेशान है या तो उसको जॉब नहीं मिल रही है या अपनी जॉब में progress नहीं मिल रही है। क्योंकि आज बहुत लोग जॉब के कारण दुखी है। इन दोनों उपायो को मैं दो अलग-अलग पोस्ट के माध्यम से बताऊंगा क्योंकि नहीं तो पोस्ट लंबी भी हो जाएगी और लोगो को confusion भी। आज मैं केवल unexpected money या पैसा मिलने के लिए उपाय बताने जा रहा हूँ, इसका परिणाम अत्यंत आशाजनक है। आशा करता हूँ कि आप भी इससे लाभान्वित होंगे और ये अपेक्षा करूंगा कि इन उपायो के परिणामो को इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में साझा करे ताकि अन्य लोग भी लाभान्वित हो सके।

Unexpected money मिलने का क्या है यह उपाय?

आपकी कुंडली का लग्न (Ascendant) आपका अस्तित्व है, लेकिन लग्न नक्षत्र आपकी भौतिक प्रगति की वास्तविक कुंजी है। उपाय बहुत सरल है:

कुंडली में सबसे पहले यह देखे कि आपका लग्न का नक्षत्र कौन सा है, उसके बाद अपने लग्न नक्षत्र से गिनती शुरू करें और चौथे (4th) नक्षत्र पर पहुँचें। अब इस चौथे नक्षत्र के animal symbol को एक प्लेन पेपर पर draw करना है और उसे उस नक्षत्र की दिशा में किसी पवित्र या किसी भी साफ-सुथरी जगह रख देना है। फिर आप देखना कि यह उपाय आपको आपके जीवन में अप्रत्याशित धनआने के द्वार कैसे खोलता है।

इस सूत्र का उपयोग कैसे करें?

  1. अपना लग्न नक्षत्र जानें: सबसे पहले अपनी कुंडली में देखें कि आपका लग्न किस नक्षत्र में स्थित है (उदाहरण के लिए: अश्विनी, रोहिणी, या हस्त)। यहाँ मैं लग्न नक्षत्र की बात कर रहा हूँ नाकि चन्द्र नक्षत्र की। इसीलिए लग्न नक्षत्र को ध्यान से देखे।
  2. चौथे नक्षत्र की गणना करें: अपने लग्न नक्षत्र को पहला मानकर आगे की ओर गिनें।
    • उदाहरण: यदि आपका लग्न नक्षत्र पुष्य है, तो:
      1. पुष्य
      2. अश्लेषा
      3. मघा
      4. पूर्वा फाल्गुनी (यह आपका चौथा नक्षत्र होगा)।
  1. अब इस नक्षत्र के animal symbol यानि उपरोक्त उदाहरण के लिए पूर्वा फाल्गुनी का animal symbol यानि Female Rat को इस नक्षत्र के स्वामी के colour यानि सफ़ेद रंग से एक प्लेन पेपर पर draw करना है और उसको उस नक्षत्र की दिशा यानि North में एक पवित्र या साफ-सुथरी जगह रखना है।

आपकी सुविधा के लिए मैं हर नक्षत्र का animal, उस नक्षत्र के स्वामी का colour और उस नक्षत्र की दिशा की table दे रहा हूँ।

नक्षत्र

पशु (Animal)

नक्षत्र स्वामी का रंग (Color)

दिशा

1. अश्विनी

नर घोड़ा-Male Horse

चितकबरा/ग्रे

East

2. भरणी

नर हाथी-Male Elephant

सफेद

East

3. कृत्तिका

मादा भेड़—Female Sheep

नारंगी/लाल

East

4. रोहिणी

नर सर्प-Male Serpent

सफेद/चमकीला

East

5. मृगशिरा

मादा सर्प-Female Serpent

लाल

East

6. आर्द्रा

मादा कुत्ता-Female Dog

गहरा नीला/काला

South East

7. पुनर्वसु

मादा बिल्ली-Female Cat

पीला

North

8. पुष्य

नर बकरा- Male Goat

गहरा नीला/काला

East

9. आश्लेषा

नर बिल्ली-Male Cat

हरा

South

10. मघा

नर चूहा- Male Rat

चितकबरा/ग्रे

West

11. पूर्वा फाल्गुनी

मादा चूहा- Female Rat

सफेद

North

12. उत्तरा फाल्गुनी

बैल/सांड-Bull       

नारंगी              

East

13. हस्त

मादा भैंस-Female Buffalo

सफेद

South

14. चित्रा

मादा बाघ-Female Tiger

लाल

West

15. स्वाति

नर भैंसा-Male Buffalo

गहरा नीला/काला

North

16. विशाखा

नर बाघ-Male Tiger

पीला

East

17. अनुराधा

मादा हिरण-Female Deer

गहरा नीला/काला

South

18. ज्येष्ठा

नर हिरण- Male Deer

हरा

West

19. मूल

नर कुत्ता-Male Dog      

चितकबरा/ग्रे

North

20. पूर्वाषाढ़ा

नर बंदर-Male Monkey

सफेद

East

21. उत्तराषाढ़ा

नर नेवला- Male Mongoose

नारंगी

South

22. श्रवण

मादा बंदर-Female Monkey

सफेद

North

23. धनिष्ठा

मादा शेर-Female Lion

लाल

East

24. शतभिषा

मादा घोड़ी-Female Horse

गहरा नीला/काला

South

25. पूर्व भाद्रपद

नर शेर-Male Lion

पीला

West

26. उत्तर भाद्रपद

गाय -Cow

गहरा नीला/काला

North

27. रेवती

मादा हाथी-Female Elephant

हरा

East

महत्वपूर्ण निर्देश

  • चित्रण का माध्यम: यदि आपके पास रंगीन पेन या पेंसिल नहीं है, तो आप हाइलाइटर का उपयोग भी कर सकते हैं। साधारणतया पेपर प्लेन white ही लेना है लेकिन जहां white colour से ही draw करना है तो वहाँ पेपर black या dark ले सकते है। दूसरे, इसको आपको अपने आप से ही draw करना है अगर किसी को बहुत ज्यादा आर्ट बनाने में दिक्कत हो तो इंटरनेट से symbol का diagram प्रिंट करके उसमे उससे संबन्धित colour से fill कर ले।
  • समय सीमा: इस उपाय के परिणाम अक्सर 2 दिन से लेकर 4 सप्ताह के भीतर देखने को मिलते हैं।
  • दिशा: अगर किसी को दिशा का ज्ञान ना हो पाय तो इसको अपने घर में किसी भी पवित्र और साफ-सुथरी जगह रक्खा जा सकता है।

नोट- हालांकि यह तकनीक मुख्य रूप से मेरे गुरु श्री दीपांशु जी ने नक्षत्र से संबन्धित फल/फूल या वृक्ष से संबन्धित बताई थी कि चौथे नक्षत्र से संबन्धित फल/फूल या वृक्ष का प्रयोग करना चाहिए लेकिन इसमे बहुत लोगो का confusion था कि इसको कैसे use करे तो उनकी इस तकनीक को श्री KRS और डॉ पाई व उनकी टीम के according modify करके ऊपर बताया है और इस तकनीक का result बहुत अच्छा रहा है।

#UnexpectedMoney #DhanPrapti #AchanakDhanLabh #WealthAstrology #MoneyTips #DharmSindhu #LaxmiKripa

#JyotishUpay #MoneyRemedies #DhanVarsha #AstrologyForWealth #ZodiacSigns #KuberMantra #RichLifeTips

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रह्मांड का पहला टेप रिकॉर्डर: श्री विष्णु सहस्रनाम की उत्पत्ति का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक रहस्य

आज हम जिस डिजिटल युग में जी रहे हैं, वहाँ वॉयस रिकॉर्डर, क्लाउड स्टोरेज और मेमोरी चिप्स हमारे जीवन का

Dharmsindhu brings ancient Vedic astrology and dharmic knowledge for modern life.

Rooted in Dharma, Guided by Stars

© 2026 Dharmsindhu. All rights reserved | Designed with ❤️ by Graphica Institute