लेखक का परिचय

इस “धर्म सिंधु” साइट का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को अपने हिन्दू सनातन धर्म के अनोखे ज्ञान की गहराई से कुछ अंश उपलब्ध कराना है, क्योंकि हमारी सनातन संस्कृति पूरे ब्रह्मांड के व्यावहारिक ज्ञान का आधार हैं। यह संस्कृति जीवन के अलग-अलग आयामों के बारे में जानकारी देती हैं। यहाँ असंख्य ऋषि मुनियों ने तप करके जो ज्ञान अर्जित किया उसकी हर एक बून्द हमारे समाज के लिए एक बहुमूल्य उपहार है। हालाँकि मैं इतनी महान संस्कृति की व्याख्या करने के योग्य नहीं हूँ, फिर भी मेरी इष्ट देवी “माँ ललिता महात्रिपुरसुन्दरी” की कृपा से मैं इसमें जो कुछ भी लिख पाऊँगा, उसे मैं अपने ऊपर उनका आशीर्वाद ही मानूंगा।

मेरे परिचय में कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है। मेरा नाम शशि कान्त सिंघल है और मैं पिछले 25 वर्षों से कॉर्पोरेट जगत में एक उच्च वित्त प्रबंधक की यात्रा कर रहा हूँ लेकिन हृदय में आध्यत्मिकता और ज्योतिष रची बसी है। इसीलिए पिछले 6 वर्षो से इस पर कार्य कर रहा हूँ। ज्योतिष के क्षेत्र में मैंने वर्ष 2024 में IGNOU, नई दिल्ली से M.A. (JYOTISH) पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में वाराणसी स्थित भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान से “ज्योतिष विद्या विशारद” तथा 2020 में AIFAS, दिल्ली से “ज्योतिष रत्न” की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2021 में मैं अपने ज्योतिष गुरु श्री दीपांशु गिरि जी के संपर्क में आया और मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी। उनके  मार्गदर्शन में निरंतर उन्नत ज्योतिष पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर रहा हूँ। हालांकि उनके अलावा भी, मुझे अपनी ज्योतिष सिखने की यात्रा में अनेक गुरुओं का मार्गदर्शन मिला जिनमे श्री अभिजीत कृष्णन जी, श्री संजय रथ जी मुख्य है। अभी वर्तमान में, मैं एक आध्यात्मिक और ज्योतिष गुरु श्री दत्तात्रेय तापकीर जी के निर्देशन में ज्योतिष में PHD कर रहा हूँ।

बस इतना कह सकता हूँ कि जो भी ज्ञान मेरे पास है, वह मेरे सभी गुरुओं का आशीर्वाद है। मेरे गुरुओं ने मुझे ज्योतिष के साथ-साथ कई गुप्त रहस्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस साइट के ज़रिए गुप्त ज्ञान की इस गंगा को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है।

चाहे नयी नौकरी की समस्या हो या जॉब में प्रमोशन की? आजमाएं नक्षत्रों का चमत्कारिक उपाय

चाहे नयी नौकरी की समस्या हो या जॉब में प्रमोशन की? आजमाएं नक्षत्रों का चमत्कारिक उपाय

चाहे नयी नौकरी की समस्या हो या जॉब में प्रमोशन की? आजमाएं नक्षत्रों का चमत्कारिक उपाय

आपको मैंने पहली वाली पोस्ट में बताया था कि कैसे एक चमत्कारिक उपाय से unexpected money मिल सकता है और मैंने उसमे बताया था कि मैं अपनी अगली पोस्ट में एक बहुत चर्चित यानि नयी जॉब का मिलना या जॉब में प्रोग्रैस के लिए एक चमत्कारिक उपाय साझा करूंगा।

इस पोस्ट में मैं आपको बताऊँगा कि कैसे इस उपाय को करने से जिनको जॉब नहीं मिल रही है, उनको नयी जॉब मिल सकती है और जो अपनी जॉब में परेशान है या उनको उन्नति नहीं मिल रही है तो उनके लिए अच्छी जॉब का द्वार खोल सकता है या उसी जॉब में प्रमोशन दिलवा सकता है। या जिसको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति नहीं हो रही है तो उसके लिए भी ये नए द्वार खोल देगा।

आशा करता हूँ कि आप भी इससे लाभान्वित होंगे और ये अपेक्षा करूंगा कि इन उपायो के परिणामो को इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में साझा करे ताकि अन्य लोग भी लाभान्वित हो सके।

ज्योतिष शास्त्र में 10वां भाव (10th House) सबसे महत्वपूर्ण केंद्र स्थान माना जाता है, जिसे ‘कर्म स्थान’ भी कहते हैं। यह भाव आपके जीवन के उद्देश्यों और आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का मुख्य सूचक है । आपकी नौकरी या व्यवसाय में सफलता इसी भाव की ऊर्जा पर निर्भर करती है।

नयी जॉब या जॉब में progress मिलने का क्या है यह उपाय?

उपाय पहले वाली पोस्ट से मिलता-जुलता है लेकिन इसमे केवल आपको ये देखना है-

कुंडली में सबसे पहले यह देखे कि आपका 10th भाव या हाउस का स्वामी कौन से नक्षत्र में बैठा है, उसके बाद उस नक्षत्र के animal symbol को एक प्लेन पेपर पर draw करना है और उसे उस नक्षत्र की दिशा में किसी पवित्र या किसी भी साफ-सुथरी जगह रख देना है। फिर आप देखना कि यह उपाय आपको आपके जीवन में नयी जॉब के कैसे chance दिलाता है या जो जॉब में है कैसे प्रगति करवाता है।

इस सूत्र का उपयोग कैसे करें?

  1. अपना 10th हाउस देखे: 10th हाउस को समझने के लिए मैं एक नीचे कुंडली का diagram भी दे रहा हूँ जिसमे 10 th हाउस को highlight किया गया है।

सबसे पहले अपनी कुंडली में देखें कि आपके 10th हाउस में कौन सी राशि का नंबर है, उसके स्वामी की पहचान करे। इसके स्वामी की पहचान के लिए मैं आपको एक summary दे रहा हूँ-

राशियाँ और उनके स्वामी

  1. मेष: मंगल | 2. वृषभ: शुक्र | 3. मिथुन: बुध | 4. कर्क: चंद्रमा
  2. सिंह: सूर्य | 6. कन्या: बुध | 7. तुला: शुक्र | 8. वृश्चिक: मंगल
  3. धनु: गुरु | 10. मकर: शनि | 11. कुंभ: शनि | 12. मीन: गुरु

उदाहरण के लिए अगर आपके 10th हाउस में 7 नंबर लिखा हुआ है तो आपकी 10th हाउस की राशि तुला है और उसका स्वामी शुक्र है।   

  1. अब इस 10th हाउस के राशि के स्वामी को देखे कि वो किस नक्षत्र में बैठा है।
  2. अब इस नक्षत्र के animal symbol को इस नक्षत्र के स्वामी के colour से एक प्लेन पेपर पर draw करना है और उसको उस नक्षत्र की दिशा में एक पवित्र या साफ-सुथरी जगह रखना है।

आपकी सुविधा के लिए मैं हर नक्षत्र का animal, उस नक्षत्र के स्वामी का colour और उस नक्षत्र की दिशा की table दे रहा हूँ।

नक्षत्र

पशु (Animal)

नक्षत्र स्वामी का रंग (Color)

दिशा

1. अश्विनी

नर घोड़ा-Male Horse

चितकबरा/ग्रे

East

2. भरणी

नर हाथी-Male Elephant

सफेद

East

3. कृत्तिका

मादा भेड़—Female Sheep

नारंगी/लाल

East

4. रोहिणी

नर सर्प-Male Serpent

सफेद/चमकीला

East

5. मृगशिरा

मादा सर्प-Female Serpent

लाल

East

6. आर्द्रा

मादा कुत्ता-Female Dog

गहरा नीला/काला

South East

7. पुनर्वसु

मादा बिल्ली-Female Cat

पीला

North

8. पुष्य

नर बकरा- Male Goat

गहरा नीला/काला

East

9. आश्लेषा

नर बिल्ली-Male Cat

हरा

South

10. मघा

नर चूहा- Male Rat

चितकबरा/ग्रे

West

11. पूर्वा फाल्गुनी

मादा चूहा- Female Rat

सफेद

North

12. उत्तरा फाल्गुनी

बैल/सांड-Bull       

नारंगी              

East

13. हस्त

मादा भैंस-Female Buffalo

सफेद

South

14. चित्रा

मादा बाघ-Female Tiger

लाल

West

15. स्वाति

नर भैंसा-Male Buffalo

गहरा नीला/काला

North

16. विशाखा

नर बाघ-Male Tiger

पीला

East

17. अनुराधा

मादा हिरण-Female Deer

गहरा नीला/काला

South

18. ज्येष्ठा

नर हिरण- Male Deer

हरा

West

19. मूल

नर कुत्ता-Male Dog      

चितकबरा/ग्रे

North

20. पूर्वाषाढ़ा

नर बंदर-Male Monkey

सफेद

East

21. उत्तराषाढ़ा

नर नेवला- Male Mongoose

नारंगी

South

22. श्रवण

मादा बंदर-Female Monkey

सफेद

North

23. धनिष्ठा

मादा शेर-Female Lion

लाल

East

24. शतभिषा

मादा घोड़ी-Female Horse

गहरा नीला/काला

South

25. पूर्व भाद्रपद

नर शेर-Male Lion

पीला

West

26. उत्तर भाद्रपद

गाय -Cow

गहरा नीला/काला

North

27. रेवती

मादा हाथी-Female Elephant

हरा

East

महत्वपूर्ण निर्देश

  • चित्रण का माध्यम: यदि आपके पास रंगीन पेन या पेंसिल नहीं है, तो आप हाइलाइटर का उपयोग भी कर सकते हैं। साधारणतया पेपर प्लेन white ही लेना है लेकिन जहां white colour से ही draw करना है तो वहाँ पेपर black या dark ले सकते है। दूसरे, इसको आपको अपने आप से ही draw करना है अगर किसी को बहुत ज्यादा आर्ट बनाने में दिक्कत हो तो इंटरनेट से symbol का diagram प्रिंट करके उसमे उससे संबन्धित colour से fill कर ले।
  • समय सीमा: इस उपाय के परिणाम अक्सर 2 दिन से लेकर 4 सप्ताह के भीतर देखने को मिलते हैं।
  • दिशा: अगर किसी को दिशा का ज्ञान ना हो पाय तो इसको अपने घर में किसी भी पवित्र और साफ-सुथरी जगह रक्खा जा सकता है।

नोट- इस तकनीक का पूरा श्रेय श्री KRS और डॉ पाई और उनकी टीम को जाता है। इस तकनीक का result बहुत शानदार है।

#NaukriKeUpay #CareerGrowth #JobProblems #AstrologyForSuccess #CareerAstrology #DharmSindhu #JobSearchTips

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रह्मांड का पहला टेप रिकॉर्डर: श्री विष्णु सहस्रनाम की उत्पत्ति का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक रहस्य

आज हम जिस डिजिटल युग में जी रहे हैं, वहाँ वॉयस रिकॉर्डर, क्लाउड स्टोरेज और मेमोरी चिप्स हमारे जीवन का

Dharmsindhu brings ancient Vedic astrology and dharmic knowledge for modern life.

Rooted in Dharma, Guided by Stars

© 2026 Dharmsindhu. All rights reserved | Designed with ❤️ by Graphica Institute